एमपी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी फेल हुए हैं. सांकेतिक फोटो.
MPBSE 10th Result 2020 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल परिणाम बेहतर रहे.
एमपीबीएसई द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 9 लाख 1 हजार 427 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे. इनमें से 8 लाख 93 हजार 336 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पात्र पाए गए. 1444 परीक्षार्थियों के परिणाम किन्हीं कारणों से रोके गए हैं. 28 के आवेदन कैंसेल कर दिए गए. कुल परिणाम 62.84 रहा. यानी की परीक्षा में 2 लाख 22 हजार 944 परीक्षार्थी असफल हुए हैं. इनमें लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की संख्या ज्यादा है. बता दें कि इस बार 15 विद्याथियों ने पहला स्थान हासिल किया है. बोर्ड ने टॉप टेन परीक्षार्थियों की सूची भी जारी कर दी है.
1 लाख से ज्यादा लड़के फेलदसवीं की परीक्षा में इस बार 1 लाख 29 हजार 197 छात्र फेल हो गए हैं. जबकि इनकी तुलना में फेल होने वाली छात्राओं की संख्या 93 हजार 747 है. इसके पीछले साल 2019 में 2 लाख 31 हजार 251 परीक्षार्थी फेल हुए थे. इनमें से छात्रों की संख्या 1 लाख 31 हजार 914 थी. जबकि छात्राओं की संख्या 99 हजार 337 थी. यानी की लगातार दूसरे साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों की अपेक्षा लड़के ज्यादा फेल हुए हैं.