MPBSE 10th Result 2020: हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पूछ रहे स्टूडेंट- मेरे नंबर कम क्यों आए? | bhopal – News in Hindi

MPBSE 10th Result 2020: हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पूछ रहे स्टूडेंट- मेरे नंबर कम क्यों आए? | bhopal – News in Hindi


एमपी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर रिजल्ट जारी होने के बाद सैकड़ों कॉल आए. (Demo Pic)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा 4 जुलाई को कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया गया.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा 4 जुलाई को कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया गया. रिजल्ट आने के साथी एमपी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर छात्रों के कॉल पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया. शनिवार की दोपहर 12बजे के बाद हेल्पलाइन पर कुछ घंटों में छात्रों के हज़ारों कॉल पहुंच. शाम तक करीब 99 फीसदी कॉल हेल्पलाइन पर पहुचे. एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन पर कॉल कर छात्रों ने सवाल जवाब किए. जिसमें ज्यादातर छात्रों ने कम नंबर आने को लेकर सवाल किए. इसके अलावा मार्कशीट कब तक जारी होगी और रिटोटलिंग के लिए फॉर्म कब से भरना होगा जैसे सवाल किए गए.

शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक सप्लीमेंट्री के फॉर्म कब से भरे जायेंगे जैसे सवाल भी पूछे गए. साथ ही फेल होने वाले छात्रों ने अपने लिए दूसरे विकल्प पर भी हेल्पलाइन में काउंसलर से सुझाव मांगे. हेल्पलाइन पर रिजल्ट खराब होने का नंबर आने और माता पिता की उम्मीदों पर खरा न उतरने को लेकर छात्रों ने कॉल पहुँचे.

ये भी पढ़ें: किसी का ‘खुदा’ तो किसी के लिए हैवान है विकास दुबे, पढ़ें- कुख्यात गैंगस्टर की इनसाइड स्टोरीछात्रों के तनाव दूर करने दिए टिप्स
मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड की हेल्पलाइन के डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले छात्रों के तनाव को दूर करने के लिए टिप्स भी दिए. कम नंबर लाने वाले छात्रों से कहा कि परिणाम को स्वीकार करें. हताश और निराश ना हो, आत्म विश्लेषण करें और फिर से मेहनत में जुट जाएं. खुद को कभी कम ना आंके. आपके दोस्तों या भाई बहनों से अपने नंबर की तुलना ना करें. अपने भविष्य को ध्यान में रखकर तैयारी पर जुट जाए. भविष्य में बहुत से मौके हैं जो आपको ऊंचाई पर पहुचायेंगे.

First published: July 5, 2020, 12:52 PM IST





Source link