मध्य प्रदेश सरकार ने कई निर्देशों के साथ शूटिंग करने की इजाजत दी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Development Board) की अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा ने बताया, ‘बहुत सारे फिल्म और धारावाहिक निर्माता, निर्देशक काफी समय से संपर्क करके शूटिंग की अनुमति चाह रहे थे. वे अब टूरिज्म बोर्ड द्वारा दिए गए दिशानिर्देश का पालन करते हुए शूटिंग शुरू कर सकते हैं.’
निर्देश का पालन करते हुए शूटिंग शुरू होगी
मीणा ने कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर संशोधित दिशा-निर्देश के साथ ही इस परामर्श में भी संशोधन किया जा सकता है. परामर्श को सार्वजनिक किया गया है. मीणा ने बताया, ‘बहुत सारे फिल्म और धारावाहिक निर्माता, निर्देशक काफी समय से संपर्क करके शूटिंग की अनुमति चाह रहे थे. वे अब टूरिज्म बोर्ड द्वारा दिए गए दिशानिर्देश का पालन करते हुए शूटिंग शुरू कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन को सूचित करने के साथ ही अलग निर्देश होने पर उनका पालन करते हुए शूटिंग फिर से शुरू की जा सकती है.
आउटडोर-इनडोर शूटिंग के क्रू मेंबर की संख्या तयमीणा ने बताया कि निश्चित तौर पर प्रदेश में शूटिंग शुरू होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार अवसर मिल सकेंगे. मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के परामर्श के अनुसार फिल्म शूटिंग करने वाली जगहों पर 15 क्रू मेंबर इनडोर शूटिंग के लिए और ऑउटडोर पर 30 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी. साथ ही शूटिंग उपकरणों को रोजाना सैनेटाइज करना होगा. गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लागू किए गए लॉकडाउन में फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरिज की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी. इससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने परेशानी पैदा हो रही थी.
First published: July 5, 2020, 10:54 PM IST