Babita Phogat Tweeted About India China Dispute and Praises PM Narendra Modi | सीमा विवाद पर बबिता फोगाट ने PM Modi के लिए लिखी ऐसी बात, लोग भी कर रहे तारीफ

Babita Phogat Tweeted About India China Dispute and Praises PM Narendra Modi | सीमा विवाद पर बबिता फोगाट ने PM Modi के लिए लिखी ऐसी बात, लोग भी कर रहे तारीफ


नई दिल्ली:  भारतीय रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात रखने वालीं बबीता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट किया है. बबीता के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं.

बबीता ने एक ट्वीट में लिखा- ‘झुकते भी हैं झुकाने वाला चाहिए. पीछे भी हटते हैं हटाने वाला चाहिए. चट्टान जैसा मजबूत नेता नरेंद्र मोदी चाहिए.’ बबीता ने हैशटैग के साथ ट्वीट में लिखा कि चीन पीछे भाग रहा है.

ये भी पढ़ें: NSA डोभाल की चीनी विदेश मंत्री से 2 घंटे की कॉल, चीनी सेना पीछे हटी

 

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- चीन अब तुम्हारा वक्त शुरू हो गया है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अब तो मुझे लग रहा है कि चीनी खुद चीन ही छोड़कर न चले जाएं. इसी तरह तमाम सोशल मीडिया यूजर्स बबिता की पोस्ट पर अपने दिल की बात लिख रहे हैं. बबिता फोगाट के इस ट्वीट को 13 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि 3 हजार के करीब रिट्वीट और कमेंट्स का सिलसिला जारी है.

सीमा पर पीछे हटी चीनी सेना

पूर्वी लद्दाख में भारत के कड़े रुख के सामने चीन को झुकना पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक गलवान घाटी में चीन के सैनिक पीछे हटने शुरू हो गए हैं. गाड़ियां, बख्तरबंद गाड़ियां वापस जा रही हैं. चीन के सैनिक गलवान, हॉटस्परिंग, गोगरा में जाते दिखे हैं. 





Source link