MP Assembly by Election : टाइगर से शुरू राजनीति चप्पल पर आ टिकी | bhopal – News in Hindi

MP Assembly by Election : टाइगर से शुरू राजनीति चप्पल पर आ टिकी | bhopal – News in Hindi


MP Assembly by Election : मंत्री प्रद्युम्न सिंह की चप्पल पर राजनीति

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह ऐलान किया था कि जब तक ग्वालियर (Gwalior) में पानी की समस्या दूर नहीं हो जाती वह चप्पल (Slippers) नहीं पहनेंगे. अब उनकी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वो चप्पल पहने दिख रहे हैं.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति इन दिनों टाइगर (Tiger) से शुरू होकर चप्पल तक आ पहुंची है. शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) में मंत्री पद की शपथ लेने वाले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) के चप्पल त्याग को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह कि क्या तोमर ने दिखावे के लिए चप्पलों का त्याग किया है ?

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पिछले दिनों ग्वालियर में पानी जैसी जन समस्याओं को लेकर चप्पल का त्याग कर दिया था. तपती धूप में भी वे बिना चप्पलों के ही सार्वजनिक जगहों पर नजर आ रहे थे. लेकिन 2 जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जब वह अपने समर्थकों से मिले तो चप्पल पहने नजर आए. ऐसे में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है. इस फोटो के वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस का आरोप है कि प्रद्युम्न सिंह तोमर ढोंग कर रहे हैं.

क्यों उठ रहे सवाल ?

2 जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद 5 जुलाई को ग्वालियर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करने के लिए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बिना चप्पलों के ही पहुंचे थे. यहां उन्होंने यह ऐलान किया था कि जब तक ग्वालियर में पानी की समस्या दूर नहीं हो जाती, वह चप्पल नहीं पहनेंगे. अब उनकी जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें वो चप्पल पहने दिख रहे हैं. ये फोटो मंत्री की शपथ लेने के तुरंत बाद समर्थकों से बधाई लेने के दौरान की बताई जा रही है. यही वजह है कि अब उनकी चप्पल त्याग को लेकर सियासत शुरू हो गई है.कांग्रेस ने बताया ढोंग

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के चप्पल त्यागने का संकल्प और चप्पल पहने हुए फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस, बीजेपी और मंत्री पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है शिवराज के मंत्री ढोंग कर रहे हैं. अब उन्हें चप्पल त्यागने की नहीं, बल्कि जनता को समस्याओं से निजात दिलाने की जरूरत है. फोटो वायरल हो रही है, लेकिन प्रद्युम्न सिंह अपनी इस बात पर अडिग हैं कि जब तक ग्वालियर में पानी की समस्या दूर नहीं होती वो चप्पल नहीं पहनेंगे.





Source link