Bhopal में 7 महीने की बच्ची की हत्या
पुलिस (police) ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार (arrest) करने के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोपाल जेल भेज दिया.
यह दर्दनाक घटना भोपाल के गुनगा थाना इलाके की है.यहां के रतुआ गांव में रहने वाले मनीष जाट ने बताया कि घर की बागड़ को लेकर उनकी पत्नी संतोषी का पड़ोस में रहने वाले मुकेश यादव, समंदर यादव और शिवनारायण कुशवाह से विवाद हो गया. इन तीनों ने मनीष के घर की बागड़ तोड़ दी थी. विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपी संतोषी पर टूट पड़े. संतोषी की गोद में उसकी 7 महीने की बच्ची थी. तीनों आरोपियों ने मिलकर संतोषी और उसकी गोद में बैठी 7 महीने की बच्ची के साथ हाथ और डंडे से मारपीट शुरू कर दी. डंडा बच्ची के सिर में लगा वो बुरी तरह लहूलुहान हो गयी. मनीष और संतोषी बच्ची को लेकर फौरन अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल से इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी गुनगा के नेतृत्व में तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा. उसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस की टीम ने सागौनी, कोटराचौपडा के जंगलों में दबिश दी.तीनों वहां छुपे बैठे थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोपाल जेल भेज दिया.