Bhopal : वर्चुवल रैली में सीएम के निशाने पर रहे राहुल गांधी, शिवराज ने कही ये बात… | bhopal – News in Hindi

Bhopal : वर्चुवल रैली में सीएम के निशाने पर रहे राहुल गांधी, शिवराज ने कही ये बात… | bhopal – News in Hindi


वर्चुअल रैली के जरिए मुरैना की अंबा सीट को साधने की कोशिश.

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि राहुल गांधी चीन से लड़ाई पर सवाल उठाते हैं. कई बार यह पता नहीं चलता कि वह चीन के साथ हैं कि भारत के. उनका सलाहकार कौन है – मुझे कोई बता दे तो एक लाख का इनाम दूंगा.

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा निशाना साधा है. मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि राहुल गांधी चीन से लड़ाई पर सवाल उठाते हैं. कई बार यह पता नहीं चलता कि वह चीन के साथ हैं कि भारत के. उनका सलाहकार कौन है – मुझे कोई बता दे तो एक लाख का इनाम दूंगा. पता नहीं कौन राहुल गांधी का ट्वीट लिख देता है. कई बार ट्वीट में वह फंस जाते हैं. सीएम शिवराज ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि यह कांग्रेस (Congress) पार्टी गजब की पार्टी है. दोष निकालने वाली पार्टी कभी किसी का भला नहीं कर सकती है.

वर्चुअल रैली में अंबा सीट पर निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रैली (virtual rally) के जरिए मुरैना की अंबा सीट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए पांचवां सवाल पूछा. सीएम शिवराज ने कमलनाथ से पूछा कि क्या राहुल गांधी ने 6 जून 2018 को मंदसौर में ऋण माफी का ऐलान किया था. अगर उन्होंने मंदसौर में कर्ज माफी की घोषणा की थी तो सरकार ने जो कर्ज माफी योजना लोगों को ठगने की क्यों बनाई. फसल ऋण माफी योजना में कर्ज माफी के लिए आपने कट ऑफ डेट 31 मार्च 2018 तय की. 31 मार्च 2018 तक कट ऑफ डेट घोषित होने के कारण मार्च से लेकर जून तक के किसान कर्ज माफी से वंचित हो गए. जो लाखों किसानों के साथ धोखा साबित हुआ. कमलनाथ बताएं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा पर भरोसा कर जिन किसानों ने कर्जा भरा नहीं, उन्हें आपने धोखा क्यों दिया. सीएम शिवराज ने कहा है कि यदि कमलनाथ इसका जवाब नहीं देते हैं तो यह माना जाएगा कि उन्होंने किसानों को ठगने का काम किया है.

सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर भी जमकर निशाना साधामुख्यमंत्री ने 2003 से पहले कांग्रेस सरकार के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय सत्यानाशी सरकार थी. यदि नाम लूंगा तो गंगा नहाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने अंबा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुरैना में बड़ा सोलर पावर प्लांट लगेगा. चंबल के बीहड़ को विकसित किया जाएगा. चंबल एक्सप्रेस वे के साथ आसपास की जमीन विकसित होगी ताकि मुरैना के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके. मुख्यमंत्री शिवराज में चंबल एक्सप्रेस वे के जरिए मुरैना की तस्वीर बदलने का दावा किया है.





Source link