Kamal Nath | Jyotiraditya Scindia Tiger Abhi Zinda Hai/Madhya Pradesh Politics Updates; BJP MP Mahendra Solanki On MP Congress Chief Kamal Nath | देवास सांसद महेंद्र सोलंकी ने कहा- कांग्रेस के सारे टाइगर भाजपा में आ गए हैं और सर्कस के टाइगर कांग्रेस में रह गए

Kamal Nath | Jyotiraditya Scindia Tiger Abhi Zinda Hai/Madhya Pradesh Politics Updates; BJP MP Mahendra Solanki On MP Congress Chief Kamal Nath | देवास सांसद महेंद्र सोलंकी ने कहा- कांग्रेस के सारे टाइगर भाजपा में आ गए हैं और सर्कस के टाइगर कांग्रेस में रह गए


  • सांसद महेंद्र सोलंकी शुक्रवार को सीहोर के आष्टा विधानसभा के दौरे पर पंहुचे थे
  • पत्रकारों से चर्चा में कहा- विधानसभा उपचुनाव में पता चल जाएगा, कौन टाइगर है

दैनिक भास्कर

Jul 11, 2020, 05:36 PM IST

भोपाल. टाइगर शब्द को लेकर मध्य प्रदेश में लगातार सियासत और बयानबाजी जारी है। अब टाइगर को लेकर देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सोलंकी भी मैदान में कूद गए है। सांसद सोलंकी ने बड़ा बयान देते हुए कहा की कांग्रेस के सारे टाइगर अब भाजपा में आ गए हैं और सर्कस के सारे टाइगर कांग्रेस में बचे हैं। उन्होंने कहा कि कौन जंगल ओर कौन सर्कस का टाइगर यह तो आने वाले समय में विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पता चल जाएगा। 

सांसद महेंद्र सोलंकी शुक्रवार को जिले के आष्टा विधानसभा के दौरे पर पंहुचे थे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान टाइगर अभी जिंदा है पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सर्कस वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस के सारे टाइगर भाजपा में आ गए है। जबकि सर्कस के टाइगर कांग्रेस में रह गए है। सांसद सोलंकी ने कहा कि कमलनाथ जी अपने विधायक और कांग्रेस की सरकार संभाल नहीं पाए। 

सिंधिया ने कहा था टाइगर अभी जिंदा है 
2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पत्रकारों से चर्चा में भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। इसके बाद टाइगर को लेकर विपक्ष उन्हें घेरना शुरू कर दिया था। असल में, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिसंबर 2018 में सत्ता गंवाने के बाद से अपनी रैलियो में कहा करते थे, सुन लो कमलनाथ टाइगर अभी जिंदा है। अब सिंधिया ने भी उनका ये जुमला दोहरा दिया, इसके बाद सियासत शुरू हो गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि शेर का चरित्र जानते हैं, एक जंगल में एक ही रहता है।



Source link