नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) आज 55 साल के हो गए हैं, इस मौके पर आईसीसी (ICC) ने भी उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि, ’37 टेस्ट, 74 वनडे, 4,037 इंटरनेशनल रन, भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर को जन्मदिन की बधाई.’ मांजरेकर ने भी इस ट्वीट का जवाब देते हुए आईसीसी का शुक्रिया अदा किया है.
Thanks very much. https://t.co/ffLSbttrbo
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) July 12, 2020
विजडन इंडिया (Wisden India) ने भी संजय मांजरेकर को बर्थडे विश किया है और पूछा है कि, ‘आप उन्हें खिलाड़ी और कमेंटेटर में से किस रूप में पसंद करते हैं?’
Happy birthday, @sanjaymanjrekar!
Player or commentator – which Manjrekar do you like more? pic.twitter.com/CUpjym00ys
— Wisden India (@WisdenIndia) July 12, 2020
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है और संजय को सालगिरह की मुबारकबाद दी है.
Happy Birthday, @sanjaymanjrekar pic.twitter.com/1WsmlUrkgk
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 12, 2020
संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई 1965 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. उन्होंने अपना पहला टेस्ट 25 नवंबर 1987 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इसी टीम के खिलाफ 5 जनवरी 1988 को उन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में शिरकत की थी. 20 नवंबर 1996 को उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने बतौर कमेंटेटर काफी शोहरत हासिल किए.