9 दिन पहले
- कॉपी लिंक
चेतन चौहान ने 40 टेस्ट में 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा। उन्होंने सात वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 153 रन भी बनाए। -फाइल फोटो
- पूर्व क्रिकेट चेतन चौहान ने 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट में 31.54 की औसत से 2084 रन बनाए
- भाजपा विधायक चेतन इस समय उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में होमगार्ड मंत्री हैं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। पूर्व ओपनर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शनिवार देर रात पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह के ट्वीट के बाद हुई। सूत्रों के मुताबिक उनका सैंपल शुक्रवार को लिया गया था, रिपोर्ट अगले दिन आई। चेतन को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
चेतन भाजपा के विधायक हैं। वे उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में होमगार्ड मंत्री हैं। पूर्व लोकसभा सांसद चेतन ने अमरोहा की नौगावां सादात सीट से विधानसभा चुनाव जीता है। आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने ट्वीट के जरिए चेतन चौहान के जल्दी ठीक होने की कामना की।
Chetan Chauhan ji is also tested positive for #COVIDー19. Sending best wishes in his direction too…get well soon, sir. Tough night this one…Big B and Chetan Ji.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 11, 2020
40 टेस्ट में 2084 रन बनाए
चेतन ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इसमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारी की और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेले थे।
दुनिया के कई क्रिकेटर हो भी चुके है कोरोना संक्रमित
चेतन के अलावा विश्व खेल जगत में कई दिग्गज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मुर्तजा सांसद भी है। वहीं इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनके अलावा टेनिस में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो चुकी हैं।
0