England Vs West Indies 1st Test 5th Day Live | ENG Vs WI Southampton First Test Live Cricket Score Updates | वेस्टइंडीज साउथैम्पटन टेस्ट 4 विकेट से जीता; इंग्लैंड आखिरी पांचों टेस्ट सीरीज में अपना पहला मैच हारा

England Vs West Indies 1st Test 5th Day Live | ENG Vs WI Southampton First Test Live Cricket Score Updates | वेस्टइंडीज साउथैम्पटन टेस्ट 4 विकेट से जीता; इंग्लैंड आखिरी पांचों टेस्ट सीरीज में अपना पहला मैच हारा


  • मैच में 9 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रियल मैन ऑफ द मैच चुने गए
  • पहली पारी में इंग्लैंड ने 204 रन बनाए थे, वेस्टइंडीज टीम 318 पर ऑलआउट हुई थी
  • इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 313 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 200 रन का लक्ष्य दिया था

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 07:42 AM IST

कोरोना के 117 दिन बाद हुए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। मैच के आखिरी दिन जीत के लिए मिले 200 रन के टारगेट को मेहमान टीम ने 6 विकेट खोकर पूरा कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए जर्मेन ब्लैकवुड ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। ब्लैकवुड का यह 11वां अर्धशतक था। वहीं, तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिय़ल ने पहली पारी में 4 और दूसरी में 5 विकेट लिए। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए। इसमें से पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

इंग्लैंड अपनी आखिरी पांचों टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारा है। साउथैप्टन टेस्ट से पहले इंग्लैंड पिछले साल सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका से हुई टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 107 रन से हारा था। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी और 65 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम में 251 और वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में 381 रन से उसे हार झेलनी पड़ी थी।

वेस्टइंडीज टेस्ट में 200 या उससे कम के टारगेट का पीछा करते हुए कभी नहीं हारा

वेस्टइंडीज की टीम ने चौथी पारी में 200 या उससे कम रन का लक्ष्य 55वीं बार हासिल किया है। 200 या उससे कम का लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम आज तक टेस्ट नहीं हारी है। साउथैम्पटन में भी यह सिलसिला बरकरार रहा।  इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इंग्लैंड पर मिली इस जीत के बाद वेस्टइंडीज टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खाता खुल गया है। यह मैच जीतने पर उसे 40 अंक मिले हैं। अब तक वो 3 मैच खेल चुका है। वह इससे पहले भारत के खिलाफ दो टेस्ट हार चुका है। भारत 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (296 अंक), न्यूजीलैंड(180 अंक), इंग्लैंड(146 अंक), पाकिस्तान(140) और श्रीलंका(80) हैं। सीरीज का दूसरा टेस्ट 16 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

इससे पहले पांचवें दिन कल के 8 विकेट पर 284 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 313 रन पर ऑलआउट हो गई। जैक क्राउली ने 76 और डॉम सिबली ने 50 रन बनाए।

पहली पारी में स्टोक्स ने 4 विकेट लिए थे

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के पहली पारी में 204 रन के जवाब में 318 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में क्रैग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 65 और विकेटकीपर शेन डाउरिच ने 61 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे।

उन्होंने शेन डाउरिच (61), क्रैग ब्रैथवेट (65), जेसन होल्डर (5) और अल्जारी जोसेफ (18) को आउट किया। स्टोक्स के अलावा जेम्स एंडरसन ने तीन और डॉम बेस ने दो विकेट लिए।

स्टोक्स के टेस्ट में 150 विकेट पूरे

इस दौरान स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे किए थे। स्टोक्स सबसे तेज 4 हजार रन और 150 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 64 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान गैरी सोबर्स हैं। सोबर्स ने 63 मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

होल्डर सीरीज में 5 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
इससे पहले, साउथैम्पटन टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 204 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 और जोस बटलर ने 35 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए थे, जबकि शेनन गेब्रियल ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। होल्डर सीरीज में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी 

खिलाड़ी रन  गेंद 4s 6s
रोरी बर्न्स एलबीडब्ल्यू बो. गेब्रियल 30 85 4 0
डॉम सिबली बो. गेब्रियल 0 4 0 0
जो डेनली बो. गेब्रियल  18 58 4 0
जैक क्राउली एलबीडब्ल्यू बो.होल्डर 10 26 2 0
बेन स्टोक्स कै. डाउरिच बो. होल्डर 43 97 7 0
ओली पोप कै. डाउरिच बो.होल्डर 12 13 2 0
जोस बटलर कै. डाउरिच बो.होल्डर 35 47 6 0
डॉम बेस नाबाद  31 44 4 0
जोफ्रा आर्चर एलबीडब्ल्यू बो. होल्डर  0 6 0 0
मार्क वुड कै. होप बो. होल्डर 5 7 0 0
जेम्स एंडरसन बो. गेब्रियल  10 20 1 0

रन: 204 ऑलआउट,  ओवर: 67.3, एक्स्ट्रा: 10

विकेट पतन: 0/1, 48/2, 51/3, 71/4, 87/5, 154/6, 157/7, 157/8, 174/9, 204/10

गेंदबाजी: केमार रोच: 19-6-41-0, शेनन गेब्रियल: 15.3-3-62-4, अल्जारी जोसेफ: 13-4-53-0, जेसन होल्डर: 20-6-42-6

स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज पहली पारी 

खिलाड़ी रन गेंद 4s 6s
क्रैग ब्रैथवेट एलबीडब्ल्यू बो. स्टोक्स 65 125 6 0
जॉन कैम्पबेल एलबीडब्ल्यू बो. एंडरसन 28 36 3 0
शाई होप कै. स्टोक्स बो. बेस 16 64 1 0
शैमराह ब्रूक्स कै. बटलर बो. एंडरसन 39 71 6 0
रोस्टन चेज एलबीडब्ल्यू बो. एंडरसन 47 142 6 0
जर्मेन ब्लैकबुड कै. एंडरसन बो. बेस 12 22 2 0
शेन डाउरिच कै. बटलर बो. स्टोक्स 61 115 8 0
जेसन होल्डर कै. आर्चर बो. स्टोक्स  5 14 0 0
अल्जारी जोसेफ बो. स्टोक्स 18 12 3 0
केमार रोच नाबाद  1 7 0 0
शेनन गेब्रियल बो.वुड  4 5 1 0

रन: 318 ऑलआउट,  ओवर: 102, एक्स्ट्रा: 22

विकेट पतन: 43/1, 102/2, 85/3, 140/3, 173/4, 186/5, 267/6, 281/7, 306/8, 313/9, 318/10
गेंदबाजी: जेम्स एंडरसन: 25-11-62-3, जोफ्रा आर्चर: 22-3-61-0, मार्क वुड: 22-2-74-1, बेन स्टोक्स: 14-5-49-4, डॉम बेस: 19-5-51-2.

स्कोरकार्ड: इंग्लैंड दूसरी पारी 

खिलाड़ी  रन  गेंद 4s 6s
रोरी बर्न्स कै. कैम्पबेल बो.चेज  42 104 5 0
डॉम सिबली कै. डाउरिच बो. गेब्रियल 50 164 4 0
जो डेनली कै. होल्डर बो. चेज 29 70 3 0
जैक क्राउली कै एंड बो. जोसेफ 76 127 8 0
बेन स्टोक्स कै होप बो. होल्डर 46 79 6 0
ओली पोप बो. गेब्रियल  12 30 1 0
जोस बटलर बो. जोसेफ 9 13 2 0
डॉम बेस बो. गेब्रियल  3 24 0 0
जोफ्रा आर्चर कै डाउरिच बो. गेब्रियल  23 35 4 0
मार्क वुड कै डाउरिच बो. गेब्रियल  2 18 0 0
जेम्स एंडरसन नाबाद  4 7 1 0

रन: 313 ऑलआउट,  ओवर: 111.2, एक्स्ट्रा: 17

विकेट पतन: 72/1, 113/2, 151/3, 249/4, 253/5, 265/6, 278/7, 279/8, 303/9, 313/10

गेंदबाजी: केमार रोच: 22-8-50-0, शेनन गेब्रियल: 21.2-4-75-5, जेसन होल्डर: 22-8-49-1, रोस्टन चेज:25-6-71-2, अल्जारी जोसेफ: 18-2-45-2, क्रैग ब्रैथवेट: 3-0-9-0

स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज दूसरी पारी 

खिलाड़ी रन गेंद 4s 6s
क्रैग ब्रैथवेट बो. आर्चर 4 18 0 0
जॉन कैम्पबेल नाबाद 8 26 1 0
शाई होप बो. वुड 9 23 2 0
शैमराह ब्रूक्स एलबीडब्ल्यू बो.आर्चर 0 5 0 0
रोस्टन चेज कै बटलर बो.आर्चर 37 88 1 0
जर्मेन ब्लैकवुड कै एंडरसन बो.स्टोक्स 95 154 12 0
शेन डाउरिच कै बटलर बो.स्टोक्स 20 37 1 0
जेसन होल्डर नाबाद  14 36 1 0

रन: 200, ओवर: 64.2, एक्स्ट्रा:123

विकेट पतन: 7/1, 7/2, 27/3, 100/4, 168/5, 189/6

गेंदबाजी: जेम्स एंडरसन: 15-3-42-0, जोफ्रा आर्चर: 17-3-45-3, मार्क वुड: 12-0-36-1, डॉम बेस: 10-2-31-0, बेन स्टोक्स: 10.1-1-39-2 





Source link