- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा- वेस्टइंडीज की जीत खास है, क्योंकि कोरोना के बाद टीम मैदान पर लौटी थी
- सचिन तेंदुलकर का ट्वीट- दोनों टीमों ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया, ब्लैकवुड ने शानदार पारी खेली
दैनिक भास्कर
Jul 13, 2020, 04:11 PM IST
वेस्टइंडीज ने कोरोना के 117 दिन बाद हुए पहले टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज टीम की तारीफ कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि यह जीत अविश्वसनीय है। खासतौर पर तब, जब टीम लॉकडाउन के बाद क्रिकेट मैदान पर लौटी थी।
टेस्ट रैंकिंग में आठवें पायदान पर काबिज वेस्टइंडीज टीम डेरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमायर और ऑलराउंडर कीमो पॉल जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना इंग्लैंड दौरे पर आई है। ऐसे में बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी जिस तरह कैरेबियाई टीम ने खेल दिखाया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
Great week of Test Cricket … For the West Indies to have come over to play is remarkable in these times … For them to have played so well & won is incredible … I don’t even think England fans will be too disppaointed … bloody love Test cricket 👍
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) July 12, 2020
इंग्लैंड के फैन्स भी वेस्टइंडीज की जीत से मायूस नहीं होंगे: वॉन
वॉन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के फैन्स भी इससे निराश नहीं होंगे। क्योंकि उन्हें पांच दिन शानदार क्रिकेट देखने को मिली।
रिचर्ड्स भी अपनी टीम की जीत से खुश
अपनी टीम की जीत से वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स भी खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर टीम को बधाई दी। रिचर्ड्स ने लिखा, ब्रेक के बाद पहला मैच हमारा रहा। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इस जीत की हकदार थी।
First game after the break belongs to us!
Some gritty performance from the lads. This team deserves the win in this game. Congratulations boys
You make us proud… 👊🏿 #ENGvWIpic.twitter.com/wYAVRGOwh6
— Sir Vivian Richards (@ivivianrichards) July 12, 2020
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी कैरेबियाई टीम को इस जीत की बधाई दी। विराट ने लिखा, वेस्टइंडीज ने शानदार क्रिकेट खेली।
Good all-round performances by players from both teams.
Jermaine Blackwood played a crucial knock in a tense situation to see @windiescricket through. An important win which has set up the series perfectly. #ENGvWIpic.twitter.com/PLbJlqIe8c— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 12, 2020
Wow @windiescricket what a win. Top display of test cricket.
— Virat Kohli (@imVkohli) July 12, 2020
दूसरा टेस्ट 16 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा
वेस्टइंडीज ने रविवार को साउथैम्पटन टेस्ट के पांचवें दिन जीत के लिए मिले 200 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर ही पूरा कर लिया था। टीम के लिए जर्मेन ब्लैकवुड ने 95 रन की पारी खेली, जबकि तेज गेंदबाज शेनन गेब्रियल ने मैच में 9 विकेट हासिल किए। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।