मारुति ने WagonR और Baleno को मंगाया वापस
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपने दो बड़े कार मॉडल्स WagonR और Baleno की 1 लाख 34 हजार से ज्यादा यूनिट को वापस मंगाया है.
WagonR और Baleno
कंपनी ने कहा कि वैगनआर की 56,663 यूनिट और बलेनो की 78,222 यूनिट को फ्यूल पम्प में गड़बडी की आशंका के कारण वापस मंगाया गया है जिसे बिना किसी चार्ज के फ्री में चेंज किया जाएगा. इस अभियान के तहत वाहनों के मालिकों से अधिकृत डीलरों द्वारा संपर्क किया जाएगा.
#BreakingNews । Maruti Suzuki
-Baleno, WagonR की कुछ यूनिट रिकॉल करेगी
-Baleno, WagonR की 1,34,885 यूनिट रिकॉल करेगी
-फ्यूल पंप में गड़बड़ी की वजह से रिकॉल
-रिकॉल गाड़ियों को फ्री में ठीक करेगी कंपनी pic.twitter.com/lvdGKZK6rG
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) July 15, 2020
ये भी पढ़ें -: Maruti के बाद अब Renault ने शुरू की बड़ी सेल, मिलेगा 70000 तक का डिस्काउंट
इस तरह चेक करें लिस्ट में अपना नाम
ग्राहक कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट marutisuzuki.com पर जाकर खुद भी चेक कर सकते हैं कि उनकी वैगनआर इस लिस्ट में शामिल है या नहीं. इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए ‘Important Customer Info’ सेक्शन पर क्लिक करें. यहां वैगनआर के रिकॉल की सूचना दी गई है, जिस पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा और उसके नीचे ‘Click here’ ऑप्शन मिलेगा. वहां क्लिक करने पर एक बाक्स खुलेगा, जिसमें चेसिस नंबर डालने पर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी.