Sagar News In Hindi : Chaturmas of Aryika Arham and Sanskrit Shri Mataji started in Tilakganj | तिलकगंज में आर्यिका अर्हम एवं संस्कृतश्री माताजी का चातुर्मास शुरू

Sagar News In Hindi : Chaturmas of Aryika Arham and Sanskrit Shri Mataji started in Tilakganj | तिलकगंज में आर्यिका अर्हम एवं संस्कृतश्री माताजी का चातुर्मास शुरू


दैनिक भास्कर

Jul 15, 2020, 07:59 AM IST

सागर. तिलकगंज जैन मंदिर में विराजमान आर्यिका अर्हम माताजी एवं संस्कृतश्री माताजी के चातुर्मास के लिए कलश स्थापना मंगलवार को हुई। जिसमें अरिहंत कलश की स्थापना रमेश कुमार जैन बंडा द्वारा की गई। द्वितीय कलर्स उमेश कुमार, तीसरा संतोष कुमार, चौथा जीवनलाल एवं शोभा,  पांचवां कलश शांति बाई पाटन द्वारा स्थापित किया गया। इस दौरान अन्य श्रावकों ने भी अपनी श्रद्धा अनुसार कलश की स्थापना की। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही लोगों को प्रवेश दिया गया।

इसके साथ ही कई लोगों ने ऑनलाइन रुप से अपनी सहभागिता कर कलश स्थापना की। इस दौरान आर्यिकाओं के प्रवचन भी हुए। संचालन अभिषेक जैन आशीष जैन ने किया। आभार प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी तिलकगंज के अध्यक्ष सिंथिल पडेले ने माना।  कार्यक्रम में मंगल धाम युवा मंडल एवं मंगल धाम बालिका मंडल एवं मंगल धाम बालक मंडल ने सहभागिता की। उन्होंने सभी को  सैनिटाइज कर मास्क लगाने सोशल डिटेंशन के नियम का पालन कराया। माताजी ने करोना काल में स्वयं की सुरक्षा एवं  धार्मिक दायित्वों के निर्वाहन को लेकर कहा कि हमें शासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए।



Source link