48 घंटे के अंदर पीसीसी को अपनी रिपोर्ट देगी.
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्वीट के बाद पूरी कांग्रेस (congress) पार्टी सक्रिय हो गई है. 1 दिन पहले तक प्रदेश सरकार पर आक्रामक तेवर दिखाने वाले कमलनाथ ने टीम सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.
जांच टीम ने अपने सवालों में कई बिंदुओं को शामिल किया है–
-घटना के लिए कौन जिम्मेदार
-किसके इशारे पर पूरी कार्रवाई हुई.-किस-किस का दबाव पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पर था
-लापरवाही के कारण कौन-कौन से थे
कौन-कौन से अधिकारी और कर्मचारी पूरे मामले में दोषी हैं.
– पीड़ित परिवार की व्यथा क्या है
– पीड़ित परिवार की आर्थिक और सामाजिक परिस्थिति कैसी है
ये भी पढ़ें-Guna : जगनपुर चक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, पति-पत्नी ने पी कीटनाशक दवा, जानिए पूरा मामला
राहुल के ट्वीट का असर
इन तमाम पहलुओं पर टीम जांच कर कांग्रेस को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.कमलनाथ ने जांच टीम में एससी, एसटी,एससी, ओबीसी वर्ग के नेताओं को शामिल किया है, ताकि वह बारीकी से हर मामले की पड़ताल कर सकें. घटना को लेकर कांग्रेस, बीजेपी को पूरी तरह घेरने के प्लान में है. यही कारण है कि घटना पर राहुल गांधी के ट्वीट के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है. 1 दिन पहले तक प्रदेश सरकार पर आक्रामक तेवर दिखाने वाले कमलनाथ ने टीम सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.
48 घंटे में रिपोर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जांच टीम शुक्रवार को गुना पहुंचेगी और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर अगले 48 घंटे के अंदर पीसीसी को अपनी रिपोर्ट देगी. कांग्रेस पार्टी की कोशिश है इस पूरे मामले में बिना देर किए हकीकत सामने लायी जाए ताकि किस स्तर पर सरकार फेल साबित हुई है उसका खुलासा किया जा सके.