जबलपुर में लग सकता है फिर Lockdown, एक दिन में आए 58 कोरोना पॉजिटिव | jabalpur – News in Hindi

जबलपुर में लग सकता है फिर Lockdown, एक दिन में आए 58 कोरोना पॉजिटिव | jabalpur – News in Hindi


जबलपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में बेहद तेजी से इजाफा हो रहा है

जबलपुर (Jabalpur) में जिस रफ्तार से मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है वह हर किसी को चौंका रहा है. शहर के हर प्रमुख हिस्से में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाये जा रह हैं. कंटेनमेंट जोन में भी लगातार इजाफा हो रहा है.

जबलपुर. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के संक्रमण की रफ़्तार में लगातार इजाफा हो रहा है. बीते एक सप्ताह से लगातार हर दिन 20 से 40 कोरोना संक्रमित (coronavirus positive) मरीजों के पाए जाने का सिलसिला जारी है. वहीं बुधवार को मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कही जाने वाली जबलपुर नगरी (Jabalpur City) में मानो कोरोना विस्फोट ही हो गया. आज जिले में 58 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए. बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर जनपद में लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि बढ़ाए जाने के जिला प्रशासन द्वारा संकेत मिल रहे हैं.

बेहद तेज गति से बढ़ रहे हैं मरीज
बता दें कि 20 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था तब से लेकर अब तक जनपद में 680 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं लेकिन एक दिन में सबसे अधिक संख्या में कोरोना मरीज आज पाए गए. लिहाजा जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है और इसकी रोकथाम के उपाय तलाशे जा रहे हैं. प्रदेश के प्रमुख शहर ग्वालियर, इंदौर और भोपाल से सबक लेते हुए जिले के कलेक्टर ने आम नागरिकों को यह संकेत दिए हैं कि जल्द ही शहर में 15 दिनों का लॉकडाउन लग सकता है.

ये भी पढ़ें- CM अशोक गहलोत बोले- वो नई पीढ़ी को प्यार करते हैं, इनकी रगड़ाई हुई होती तो ये ठीक काम करते…

अभी शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन
प्राथमिक तौर पर इसकी शुरुआत 2 दिनों के लॉकडाउन से हो रही है और इस सप्ताह शनिवार और रविवार को 2 दिन कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा. जिले के कलेक्टर का कहना है कि लोग अब संक्रमण से बचने में और खुद को सुरक्षित रखने में कोताही बरत रहे हैं यही वजह है कि अब प्रशासन को फिर से सख्ती के मूड पर आना पड़ेगा. बेशक कोरोना वायरस प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर जबलपुर शहर में कम जरूर है लेकिन जिस रफ्तार से मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है वह हर किसी को चौंका रहा है. शहर के हर प्रमुख हिस्से में कोरोना के मरीज पाये जा रह हैं. कंटेनमेंट जोन में भी लगातार इजाफा हो रहा है. तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना अब जरूरी हो गया है. कलेक्टर जबलपुर के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस कमेटी में इस मसले को रखा जाएगा और अगर समिति की सहमति रहती है तो शहर में 10 से 15 दिनों का लॉकडाउन लागू रहेगा.





Source link