BMW S 1000 XR भारत में हुई लॉन्च, 3.3 सेकंड में पकड़ती है 0-100 kmph की स्पीड | auto – News in Hindi

BMW S 1000 XR भारत में हुई लॉन्च, 3.3 सेकंड में पकड़ती है 0-100 kmph की स्पीड | auto – News in Hindi


BMW S 1000 XR

बीएमडब्ल्यू (BMW) ने एस 1000 एक्सआर (BMW S 1000 XR) का नया वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इस बाइक की कीमत 20.9 लाख रुपये रखी है.

जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) की दोपहिया वाहन बीएमडब्ल्यू मोटरैड (BMW Motorrad) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर स्पोर्ट बाइक, बीएमडब्ल्यू एस 1000 एक्सआर (BMW S 1000 XR) का नया वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया. कंपनी ने इस बाइक की कीमत 20.9 लाख रुपये रखी है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि बाइक को गुरुवार से बीएमडब्ल्यू मोटरैड इंडिया डीलर नेटवर्क से ऑर्डर किया जा सकता है.

BWM S 1000 XR में 999 cc, इन-लाइन फोर-सिलेंडर इंजन दिया है जो BMW S 1000 RR पर आधारित है. यह इंजन 11,000 rpm पर 165 bhp की पावर और 9,250 rpm पर 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.3 सेकंड का वक्त लगता है और इसकी टॉप स्पीड 200 kmph से ज्यादा है. कंपनी ने कहा कि बाइक में एक नया सस्पेंशन सिस्टम भी है जो राइडिंग डायनामिक्स को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें : BMW ix3 इलेक्ट्रिक एसयूवी 14 जुलाई को होगी लॉन्च, टीजर इमेज हुआ जारी

बीएमडब्ल्यू एस 1000 एक्सआर में डायनामिक ब्रेक कंट्रोल (DBC) दिए हैं हो राइडर को ब्रेकिंग में मदद करता है. नई 2020 BMW S 1000 XR प्रो में कुछ डिजाइन बदलाव भी मिलते हैं. इसमें फ्रंट फेयरिंग, बॉडी पैनल्स और फ्यूल टैंक डिजाइन अपडेट देखने को मिलता है. हेडलाइट डिजाइन भी नया है और इसमें अब फुल LED लाइटिंग देखने को मिलती है.ये भी पढ़ें : भारत में कब लॉन्च होगी टेस्ला मॉडल 3 सेडान? Elon Musk ने दिया जवाब

BMW ग्रुप इंडिया के एक्टिंग प्रेसिडेंट, आरलिंडो टेक्सेरा ने कहा, “नई BMW S 1000 XR अपने नए विकसित इंजन और एर्गोनॉमिक्स के साथ, इसमें गजब की परफॉर्मेंस, स्पोर्टी राइड और लंबी दूरी तय की क्षमता है. यह एक पावर-पैक्ड परफॉर्मर है जो आम सड़कों पर रेसट्रैक का वास्तविक अहसास दिलाती है. एडवेंचर स्पोर्ट्स सेगमेंट में एक नया Benchmark स्थापित करती है. अलग अनुभव का इंतजार कर रहे राइडर्स को बिल्कुल नए स्तर पर मोटरसाइकिलिंग का आनंद देगी.





Source link