अनोखी शिकायत लेकर थाने पहुंचा शख्स, कहा- साहब टेलर ने मेरा कच्छा छोटा सिल दिया | bhopal – News in Hindi

अनोखी शिकायत लेकर थाने पहुंचा शख्स, कहा- साहब टेलर ने मेरा कच्छा छोटा सिल दिया | bhopal – News in Hindi


पुलिस को ये मामला इस लायक नहीं लगा कि इसकी शिकायत दर्ज की जाए.

भोपाल (Bhopal) में सामने आई इस शिकायत के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. हालांकि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन फरियादी को कोर्ट जाने की सलाह जरूर दी.

भोपाल. राजधानी भोपाल (Bhopal) के एक थाने में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. एक व्यक्ति अपना छोटा कच्छा (underwear) सिलने से नाराज़ हो गया. वो इतने गुस्से में आ गया कि टेलर के खिलाफ थाने में रपट दर्ज कराने पहुंच गया. लेकिन पुलिस (police) ने उसे बैरंग लौटा दिया. हां सलाह ज़रूर दी कि वो धारा 155 के तहत कोर्ट जा सकता है.

भोपाल में एक ऐसा फरियादी पुलिस स्टेशन पहुंचा, जिसकी फरियाद सुनकर पुलिस भी भौंचक रह गयी. मामला हबीबगंज थाने का है. यहां का पुलिस स्टाफ उस समय दंग रह गया, जब एक व्यक्ति अपने कच्छे के संबंध में शिकायत करने पहुंच गया. शिकायत ये है कि उसका कहना है उसका कच्छा छोटा सिल दिया गया, जबकि उसने टेलर को ज़्यादा कपड़ा दिया था. फरियादी का कहना ये भी था कि उसने कच्छे के लिए अपना नाप भी दिया था फिर भी टेलर ने ये गड़बड़ी कर दी.

उलझन में पुलिस
इस व्यक्ति ने टेलर के खिलाफ लिखित में शिकायत की है.पुलिस भी इस अजीबो-गरीब शिकायत पर उलझन में पड़ गयी. उसे समझ में नहीं आ रहा है कि किन धाराओं में इस मामले में टेलर के खिलाफ कार्रवाई करे.थाना पुलिस ने अपनी उलझन जब अफसरों को बतायी तो उन्होंने उपाय बता दिया. उसके बाद थाना पुलिस ने फरियादी व्यक्ति को धारा 155 के तहत कोर्ट जाने की सलाह दे दी. पुलिस ने इस मामले को अहस्ताक्षर योग्य माना है.यानि पुलिस को ये मामला इस लायक नहीं लगा कि इसकी शिकायत दर्ज की जाए.ये भी पढ़ें-MP-शिव तांडव स्त्रोतम का Viral Video भोजपुर के शिव मंदिर में हुआ शूट…ये है इसकी कहानी  

ये है कच्छे की शिकायत
भोपाल के भीम नगर में रहने वाले फरियादी ने लिखित में शिकायत की है कि पांच नंबर के पास टेलर की दुकान है. मैंने 2 मीटर कपड़ा उसे कच्छा बनाने के लिए दिया था. टेलर ने मेरा कच्छा छोटा सिल दिया.  मैंने उसको कच्छा बड़ा करने के लिए कह. लेकिन टेलर ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता. फरियादी ने पुलिस से दरख्वास्त की है कि टेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें. टीआई राकेश श्रीवास्तव का कहना है-देखते हैं कि इस शिकायत में पुलिस क्या मदद कर सकती है.





Source link