41 patients were infection free, including Ujjain, Barwani, Khargone, Sagar | कोराेना को मात देकर 41 मरीज घर लौटे, इनमें उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर के भी शामिल

41 patients were infection free, including Ujjain, Barwani, Khargone, Sagar | कोराेना को मात देकर 41 मरीज घर लौटे, इनमें उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर के भी शामिल


इंदौर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ समय पहले अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर 45 मरीज घर लौटे थे। (फाइल)

  • डिस्चार्ज हुए मरीजों में महू के पांच, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन के दो-दो, हातोद, सागर और देपालपुर के एक-एक मरीज शामिल

कोरोना को मात देकर शुक्रवार को अरबिंदो अस्पताल से 41 मरीज अपने घर लौटे। इसमें इंदौर सहित उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर के मरीजों के साथ 11 साल के बच्चे से लेकर 92 वर्षीय बुजुर्ग घर लौटे। साथ में 82 वर्षीय और 78 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना को हराया। मरीजों ने इलाज में मदद करने वाले डॉक्टर्स, नर्सों, अन्य स्टाफ व शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

डिस्चार्ज हुए मरीजों में महू के पांच, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन के दो-दो, हातोद, सागर और देपालपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। 92 वर्षीय बुजुर्ग के बेटे ने बताया 3 जुलाई को सर्वे की टीम आई तो पिता का सैंपल लिया। 6 को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसी दिन अरबिंदो में भर्ती किया। अच्छे इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आए। जनरल मैनेजर राजीव सिंह ने बताया 500 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को एक ही दिन में 35 से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया।

0



Source link