MP-शिव तांडव स्त्रोतम का Viral Video भोजपुर के शिव मंदिर में हुआ शूट…ये है इसकी कहानी | indore – News in Hindi

MP-शिव तांडव स्त्रोतम का Viral Video भोजपुर के शिव मंदिर में हुआ शूट…ये है इसकी कहानी | indore – News in Hindi


कालीचरण महाराज भोजपुर घूमने गए थे,विशाल शिवलिंग देख वो भक्ति में डूब गए

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर (Anupam kher) ने तो इस वीडियो को अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-सा लगा मानो तानसेन स्वर साधना कर रहे हों.समर्पण ऐसा जैसे स्वयं रावण, भगवान शिव (shiv) की आराधना कर रहा हो

इंदौर.शिव भक्ति के इस सावन महिने में शिव तांडव स्त्रोतम का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेज़ी से वायरल (viral) हुआ.देश-दुनिया में लाखों लोग इसे देख और पसंद और शेयर कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वीडियो कहां का है और इसे इस समर्पण और भक्ति-भाव से गाने वाले ये बाबा कौन हैं.ये वीडियो भोपाल के नज़दीक और रायसेन ज़िले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहर भोजपुर (bhojpur) के शिव मंदिर का है. शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करने वाले बाबा हैं-कालीपुत्र कालीचरण. ये कोई प्रायोजित या पहले से तय वीडियो शूट नहीं है. बल्कि विशाल शिव लिंग और पुरातात्त्विक धरोहर को देखकर बाबा के अंतर्मन से निकला ये भाव है, जिसे उनके साथ गए बजरंग सेना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अमरीश राय ने अपने फोन से शूट करके सोशल मीडिया पर डाल दिया था.इस वीडियो को ऑर्थर आनंद रंगनाथन और अभिनेता अनुपम खेर सहित लाखों लोग सराह रहे हैं

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पहचाने जाने वाले भोपाल के नज़दीक स्थित रायसेन ज़िले के भोजपुर के शिव मन्दिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. दुनिया भर के लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को जारी करने वाले कालीपुत्र कालीचरण बाबा महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं. उनका इंदौर के बाणगंगा इलाके में भी आश्रम है. वो बजरंग सेना के राष्ट्रीय अनुशासन प्रभारी भी हैं. कालीचरण बाबा हाल ही में भोजपुर शिव मंदिर दर्शन करने गए थे. उन्होंने भावपूर्ण तरीके से यहां जब शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ किया तो उनके साथ मौजूद बजरंग सेना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अमरीश राय समेत दूसरे कई लोगों ने वीडियो बना लिया. जब ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे सराहने और पसन्द करने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गयी.

शिव से साक्षात्कार

कालीचरण बाबा के फेसबुक पेज पर ये वीडियो भोपाल यात्रा और मंदिर दर्शन के उल्लेख के साथ शेयर किया गया है.कालीचरण महाराज का कहना है भोजपुर में भगवान शिव की दिव्यता का अनुभव अद्भुत है. हमारे वीडियो को लाखों लोग देख रहे हैं. सभी धर्म प्रेमी लोग अद्भुत कमेंट कर रहे हैं. वे अपनी भक्ति भावना को भगवान शिव के प्रति प्रकट कर रहे हैं. वे बताते हैं कि भगवान शिव की दिव्य झांकी पाकर मैं अपना देह भाव भूल गया और अपने आप शिव तांडव स्त्रोत मुख से निकलने लगा.कल्पना नहीं थी कि ये इतना वायरल होगा.कालीचरण महाराज का कहना है-इसके पीछे भगवान शिव की इच्छा ही दिख रही है.

अनुपम खेर ने किया शेयर 
कालीचरण महाराज का ये वीडियो लाखों लोग शेयर कर रहे हैं. फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने तो इस वीडियो को अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- इस भक्त के शक्तिशाली और भावपूर्ण गायन को सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए.ऐसा लगा मानो तानसेन स्वर साधना कर रहे हों.समर्पण ऐसा जैसे स्वयं रावण भगवान शिव की आराधना कर रहा हो.शिव तांडव का एक-एक अक्षर खनक रहा है.मंत्र का एक एक श्लोक सिद्ध हो रहा है. कान मंत्र मुग्ध, आंखें अपलक और कदम थिरकने को मजबूर. रोम रोम शिवमय हो गया.अनुपम खेर सहित कई हस्तियों ने जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इसे पसंद करने वालों की संख्या देश-विदेश में बढ़कर लाखों में पहुंच गई.

शिवलिंग देख भाव विभोर हुए कालीचरण महाराज 
उत्तर भारत का सोमनाथ कहे जाने वाले भोपाल के पास बने परमार कालीन भोजपुर के इस शिव मंदिर पर सावन के महीने में बड़ी संख्या में लोग आते रहे हैं. हालांकि अभी कोरोना के संक्रमण की वजह से ये तादाद कम है. कालीचरण महाराज भी 22 जून को यहां आए थे. जहां उन्होंने ये शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ किया. इस वीडियो को शूट करने वाले बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय का कहना है कि कालीचरण महाराज उनके साथ भोजपुर घूमने गए थे. वे विश्व का सबसे बडा़ शिवलिंग देखकर ऐसे भाव विभोर हो गए कि उनके मुंह से अपने आप शिव स्त्रोत निकल पडा़. इस अद्भुत अनुभव को उन्होंने फौरन अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.





Source link