- Hindi News
- Local
- Mp
- System Not Made In Bay Of Bengal, Due To This, 3 4 Days Will Have To Wait For Good Rains In The State
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुक्रवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। आधा सावन बीत गया, लेकिन जोरदार बारिश का इंतजार अब भी है।
- मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने पर ही अच्छी बारिश के आसार
- मध्यप्रदेश में आधा दर्जन स्थानों पर हल्की बारिश, भोपाल में दोपहर में हल्की बारिश दर्ज की गई
सावन आधा बीतने को है, लेकिन राजधानी भोपाल समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश का इंतजार अब भी है। आषाढ़ की शुरुआत में झमाझम बारिश हुई, लेकिन उसके बाद से जैसे मानसून रूठ कर चला गया है। मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे का कहना है कि फिलहाल राज्य में अभी कम से कम तीन से चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। बल्कि, लोकल सिस्टम के प्रभाव से ही कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि राज्य के मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला सिस्टम बंगाल की खाड़ी में नही बना है। जब तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनता तब तक राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम का मिजाज अभी तीन से चार दिन तक ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
लोकल सिस्टम ही कराएगा बारिश
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश में आने वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। शेष कई स्थानों पर बादल छाये रहे और कहीं गरज चमक की स्थिति के साथ बौछारे पड़ीं। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य में अभी कम से कम तीन से चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना नही है। बल्कि, लोकल सिस्टम के प्रभाव से ही कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार है।
बादल डेरा जमाए रहे, लेकिन बरसे नहीं
पश्चिमी मध्यप्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई और शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी भोपाल समेत रतलाम, इंदौर, होशंगाबाद, पचमढ़ी और उमरिया जिले में हल्की बारिश हुई। राज्य के अन्य स्थानों पर कहीं पर बादलों ने आसमान में डेरा जमाए रहा और कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी है।
भोपाल में दोपहर में हल्की बारिश
राजधानी भोपाल में आज हल्की बारिश दर्ज की गई। शाम के बाद आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलती रही। यहां कल शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बताई गई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, चंबल, जबलपुर व शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर, रीवा एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
0