इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तीन साल की सर्विस वारंटी
जेमोपाई इलेक्ट्रिक (Gemopai Electric) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तीन साल की सर्विस वारंटी की घोषणा की है. कंपनी 3 साल के लिए 12 सर्विसेज तक मुफ्त देगी.
सिंगल चार्ज में चलेगी 75KM- कंपनी 3 साल के लिए 12 सर्विसेज तक मुफ्त देगी. कंपनी का दावा है कि Miso इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 75KM की दूरी तय कर सकती है. यह मिनी स्कूटर 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. इस स्कूटर को देशभर में 60 से भी ज्यादा डीलरशिप हैं जहां से इन्हें खरीदा जा सकता है.
2,000 रु. का मिल रहा डिस्काउंट- कंपनी के पास इस वक्त देशभर में 60 से ज्यादा डीलरशिप मौजूद हैं, जिसमें प्रत्येक में सर्विस सेंटर मौजूद है. Gemopai एक मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर भी ऑफर कर रहा है और कंपनी Gemopai Miso पर 25 जुलाई 2020 तक की गई सभी बुकिंग के लिए 2,000 रुपये की छूट के साथ पेश कर रही है. भारतीय बाजार के अलावा Gemopai अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री नेपाल में भी कर रहा है.
ये भी पढ़ें : कोरोना काल में खरीदें खुद की गाड़ी, Hero की इस सस्ती बाइक पर मिल रहा बंपर ऑफर3 कलर ऑप्शन- यह स्कूटर 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें फेयररी रेड, डीप स्काई ब्लू, लूशियस ग्रीन और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस संकट में एक सीट वाला स्कूटर सुरक्षित यात्रा विकल्प पेश करता है
RTO परमिट की भी नहीं है जरूरत- इस मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करने के लिए RTO से परमिट लेने की जरूरत नहीं होती. 2 घंटे में फुल चार्ज होने वाले इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25KM है.