Happy birthday Smriti Mandhana: Yuvraj Singh Shikhar Dhawan leads wishes as India opener turns 24 | 24 साल की हुईं क्रिकेटर स्मृति मंधाना, युवराज और शिखर समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Happy birthday Smriti Mandhana: Yuvraj Singh Shikhar Dhawan leads wishes as India opener turns 24 | 24 साल की हुईं क्रिकेटर स्मृति मंधाना, युवराज और शिखर समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई


नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज उनके 24वें जन्मदिन पर मुबारकबाद दे रहे हैं. भारत के लिए इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने 51 वनडे और 75 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों फॉर्मेट में क्रमश: 2,025 और 1,716 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 4 शतक भी हैं.

मंधाना की सीनियर और महिला क्रिकेट की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं स्मृति’ उम्मीद है कि ये एक अच्छे साल की शुरुआत हो.’

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई हो स्मृति मंधाना. उम्मीद है कि आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखें और भारतीय झंडे को ऊंचा रखें. भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों की छवि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की होती है, इसे कायम रखना.’

शिखर धवन ने लिखा, ‘जन्मदिन की मुबारकबाद स्मृति मंधाना’ आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और सफलता की कामना.’

महिला टीम के मुख्य कोच डब्ल्यू वी रमन ने लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई स्मृति मंधाना. आपका दिन अच्छा हो और भगवान आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे.’

बीसीसीआई ने मंधाना की एक पारी का वीडियो ट्वीट कर उनको बधाई देते हुए लिखा, ‘एसईएनए देशों में शतक जमाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी. वनडे में सबसे तेजी से 2000 रनों बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी. हमारी अपनी स्मृति मंधाना का जन्मदिन उनकी वर्ल्ड कप-2017 में खेली गई पारी को देखते हुए मनाते हैं.’

(इनपुट-आईएएनएस) 





Source link