Kamal Nath | Madhya Pradesh By-Election 2020 News Updates: Narendra Singh Tomar Close Aide Jaisingh Kushwaha Meets MP Congress Chief Kamal Nath | ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सबसे करीबी जयसिंह की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, कमलनाथ से आधे घंटे बंद कमरे में हुई बातचीत

Kamal Nath | Madhya Pradesh By-Election 2020 News Updates: Narendra Singh Tomar Close Aide Jaisingh Kushwaha Meets MP Congress Chief Kamal Nath | ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सबसे करीबी जयसिंह की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, कमलनाथ से आधे घंटे बंद कमरे में हुई बातचीत


  • Hindi News
  • National
  • Kamal Nath | Madhya Pradesh By Election 2020 News Updates: Narendra Singh Tomar Close Aide Jaisingh Kushwaha Meets MP Congress Chief Kamal Nath

भोपाल/ग्वालियर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयसिंह कुशवाह की उपचुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वे इसी संबंध में कमलनाथ से मिले हैं।

  • भाजपा नेता पूर्व साडा अध्यक्ष की कमलनाथ से मुलाकात, चुनाव पर आधा घंटे बातचीत

विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों में चल रही खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सबसे करीबी भाजपा नेता और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात हुई। दोनों नेता आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा करते रहे। इस मुलाकात की खबर से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जयसिंह के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

गौरतलब है श्री कुशवाह लंबे समय से ग्वालियर पूर्व विधानसभा के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के भाजपा में आने के बाद एक बार फिर से उनकी दावेदारी खत्म हो गई है। ऐसे में कमलनाथ से उनकी मुलाकात को दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।  कुशवाह ने मुलाकात की बात स्वीकार की है, लेकिन दावेदारी के मामले को सिरे से नकारा है। उनका कहना है कि दोनों के बीच अंचल के राजनीतिक समीकरणों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

अपनी ही पार्टी से दुखी हो गए हैं कुशवाह

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुशवाह भाजपा में लगातार हो रही अनदेखी से दुखी हैं और कांग्रेस से ऑफर मिलने पर दावेदारी कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में थे। दो दिन पहले मुलाकात तय हुई और वे भोपाल स्थित बंगले पर पहुंच गए। हाल ही में पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कमल माखीजानी के खिलाफ विरोध का झंडा उठाने वाले कुशवाह ने वर्ष 2008 में पूर्व विधानसभा से दावा किया था, लेकिन उस समय भाजपा नेतृत्व ने अनूप मिश्रा को प्रत्याशी बनाया था। इससे नाराज कुशवाह ने यह कहते हुए विरोध किया था कि प्रत्याशी स्थानीय होना चाहिए।

0



Source link