More than 10 crores income tax owed to Pyare Mian for 25 years | प्यारे मियां पर 25 साल से 10 करोड़ से ज्यादा आयकर बकाया

More than 10 crores income tax owed to Pyare Mian for 25 years | प्यारे मियां पर 25 साल से 10 करोड़ से ज्यादा आयकर बकाया


भोपाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शु़क्रवार को प्यारे मियां के ऐशबाग स्थित अवैध शादी हॉल के साथ कोहेफिजा में फ्लैट के बाहर किए अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।

  • जमीन हड़पने और बेनामी कमाई की शिकायतों के बाद वर्ष 1994-95 में पड़ा था इनकम टैक्स का छापा
  • कई साल से नहीं भर रहा था रिटर्न, पिछले साल रिटर्न भरा, आय दिखाई सिर्फ 6 लाख 17 हजार

अनिल गुप्ता, करोड़ों की अचल संपत्ति के मालिक व यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां पर पच्चीस साल से 10 करोड़ रुपए से अधिक इनकम टैक्स बकाया है। कई बार उससे वसूली की कोशिश की गई लेकिन उसने टैक्स जमा नहीं किया। अब ताजा घटनाक्रम के बाद इनकम टैक्स की भोपाल यूनिट पुराना केस खोलने की तैयारी में है। साथ ही राज्य सरकार से प्यारे मियां की कमाई और प्रॉपर्टी की तमाम जानकारी मांगी गई है।
हैरानी की बात यह है कि 1994-95 में प्यारे मियां और मुन्ने पेंटर पर छापे की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद कई नोटिस भेजे गए। प्यारे मियां पर वार्ड 1(4) में 7 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड पेंडिंग है। इसमें ब्याज और पैनाल्टी मिलाकर राशि 10 करोड़ से भी अधिक है। इनकम टैक्स के सूत्रों के अनुसार तब कार्रवाई अफकार प्रेस और जमीन को हड़पने की शिकायतों के साथ बेनामी कमाई की सूचना पर हुई थी। इसके बाद प्यारे मियां ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) ही भरना बंद कर दिया। हाल ही में उन्होंने दोबारा रिटर्न भरना शुरू किया। ‌प्यारे मियां ने पिछले साल का रिटर्न सुभाग सिटी सेंटर संस्था के नाम से भरा। यह मालवीय नगर में है। इनकम टैक्स इसकी भी पड़ताल करने जा रहा है कि कमाई के आधार पर ही टैक्स दिया है या नहीं और यह संस्था काम क्या करती है।

प्रॉपर्टी के मुकाबले…बहुत कम बताई आय

पिछले साल 2019-20 के आईटीआर में प्यारे मियां ने 6 लाख 17 हजार 950 रुपए की इनकम दिखाई। इस पर मात्र 34 हजार 934 रुपए ही टैक्स बना। जबकि प्यारे मियां के मछली के बड़े ठेके, शादी हॉल के साथ 46 के करीब प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है। 

इनकम टैक्स अमले को देता था कुत्ता छोड़ देने की धमकी
1994-95 में छापे के बाद शुरुआत में वसूली के लिए इनकम टैक्स ने कोहेफिजा स्थिति घर पर नोटिस देने की कोशिश की, लेकिन प्यारे मियां उन्हें अपशब्द कहकर भगा देता या कुत्ता छोड़ देने की बात करता था।

कार्रवाई और मामले से जुड़ी जानकारियां मांगी हैं
मप्र सरकार की तरफ से हुए एक्शन व अन्य तमाम जानकारी की प्रारंभिक सूचना मांगी है। इसके बाद अपनी कार्यवाही को आगे बढ़ाएंगे।’
– एके चौहान, प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर, इनकम टैक्स (मप्र-छग)

इधर…. प्यारे मियां का ऐशबाग स्थित शादी हॉल और कोहेफिजा में फ्लैट का अवैध निर्माण तोड़ा

शु़क्रवार को प्यारे मियां के ऐशबाग स्थित अवैध शादी हॉल के साथ कोहेफिजा में फ्लैट के बाहर किए अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया। दिनभर चली कार्रवाई में शादी हॉल के एक हिस्से की छत और एक फ्रंट एलिवेशन गिराया जा सका।

0



Source link