इंदौर में कोरोना रिटर्न्स: 3 दिन में मिले 500 से ज्यादा मरीज, अब चलेगा कोविड वॉश अभियान | indore – News in Hindi

इंदौर में कोरोना रिटर्न्स: 3 दिन में मिले 500 से ज्यादा मरीज, अब चलेगा कोविड वॉश अभियान | indore – News in Hindi


इंदौर में कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं.(सांकेतिक तस्वीर)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में कोरोना वायरस (Corona Virus) रिटर्न्स देखा जा रहा है. शहर में जून के मुकाबले जुलाई में कोरोना की रफ्तार डेढ़ गुनी से ज्यादा बढ़ गई है.

इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में कोरोना वायरस (Corona Virus) रिटर्न्स देखा जा रहा है. शहर में जून के मुकाबले जुलाई में कोरोना की रफ्तार डेढ़ गुनी से ज्यादा बढ़ गई है. जून में जहां 200 सैंपलों की जांच में सिर्फ पांच पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे. वहीं जुलाई में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई. जून में शहर में 50 हजार सैंपलों की जांच की गई जिसमें करीब 1200 पॉजिटिव मिले थे. वहीं जुलाई में सिर्फ 27 हजार 500 सैंपलों की जांच में ही करीब 1100 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है और पिछले तीन दिन में तो 539 पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

इंदौर में कोरोना से होने वाली मौतों में जून के मुकाबले जुलाई में कमी आई है. जून में जहां 100 मरीजों में से आठ की मौत हो रही थी. वहीं जुलाई में ये दर पांच पर आ गई है,18 जुलाई तक इंदौर में 1 लाख 18 हजार 457 सैंपल की जांच हुई जिसमें 6035 मरीज पॉजिटिव निकले,यानी संक्रमण का औसत करीब पांच फीसदी के आसपास है, लेकिन जिस रफ्तार से शहर में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के अंत तक मरीजों की संख्या सात हजार पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें: Amazon पर ऑनलाइन गांजा बेच रहा था बी-कॉम का स्टूडेंट, होम डिलीवरी करते गिरफ्तार

इंदौर में चलेगा कोविड वॉश अभियानकोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर नगर निगम यूनिसेफ की मदद से दो स्लम बस्तियों में कोविड वॉश अभियान चलाएगा. इसके तहत बस्ती में रहने वाले लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बस्तियों में सहयोगात्मक वॉश मूल्यांकन किया जाना है. इसके लिए चिह्नित स्लम बस्ती में स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र पर पीले लिटरबन के साथ ही टच फ्री सैनिटाइजर मशीनें लगाई जाएगी. सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश और निर्गम द्वार पर हैंडवॉश की सुविधा दी जाएगी. बस्तियों में जागरुकता के लिए वॉल पेंटिंग भी की जाएगी,इस अभियान के लिए कम से कम 100 सैनिटरी कार्यकर्ताओं और 50 कर्मचारियों को कोविड-19 की रोकथाम की विशेष ट्रेनिग दी जाएगी.





Source link