- Hindi News
- National
- Cooperative Minister Arvid Bhadauria Did Not Leave The Limits Of The Langhi Language, Even The Father And Son Of Digvijay Singh, Some Obscene Things About Jeetu Patwari
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया।
- सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया भिंड जिले के दौरे पर है, यहां आयोजित एक सभा में अरविंद प्रदेश में कमलनाथ सरकार के पतन की कहानी सुना रहे थे
- मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा- दिग्गी राजा ने मुझे खरीदने की कोशिश की, ये चंबल का बेटा है, उनके बाप नहीं खरीद पाएंगे
सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का एक 3 मिनट 47 सैकंड वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अरविंद भदौरिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे के लिए अमार्यादित भाषा बोल रहे हैं और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के लिए अश्लील बातें कह रहे हैं। शऩिवार रात भिंड में आयोजित प्रदेश में कमलनाथ सरकार के पतन की कहानी सुना रहे थे। इसके बाद उन्होंने दिग्विजय सिंह और उनके पिता सहिंत बेटे जयवर्धन सिंह के बारे में अमार्यादित शब्दों का उपयोग किया। इसके बाद अरविंद भदौरिया ने पूर् खेल मंत्री जीतू पटवारी के बारे में अपशब्द कहे। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा कि वो काला है उसका दिल भी काला है।
कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट करने में अहम भूमिका निभाने वाले अटेर विधायक डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया पहली बार शिवराज सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री बनने के बाद भिंड आए तो उन्होंने सरकार गिरने के कई राज खोले। उन्होंने कहा कि 22 दिन 22 विधायक (कांग्रेस के) बैंगलोर में रहे। उससे पहले 13- 14 विधायक उनके पास थे। तब दिग्विजय सिंह, उनका बेटा जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी होटल में आए, गुंडागर्दी की। मैंने कहा मैं चंबल से आता हूं, मेरा नाम अरविंद सिंह भदौरिया है। चंबल का आदमी प्यार से बात करता है, गुंडागर्दी से नहीं। उसके बाद दिग्विजय सिंह ने मुझे खरीदने की कोशिश की। मैंने कहा कि तुम्हारे बाप मुझे नहीं खरीद पाएंगे। बाद में उन्होंने मेरे भाई को पुलिस थाने बुलवाया। मेरे घर पर पुलिस भेजी। मेरे नौकर को पकड़ लिया। फिर भी सरकार नहीं बचा पाए। अरविंद ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बारे में भी अपशब्द कहे।
कांग्रेस पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप
शहर के निराला रंग विहार में आयोजित स्वागत सभा में कैबिनेट मंत्री डॉ. भदौरिया ने 23 मिनट 16 सेकंड का भाषण दिया, जिसमें पहले तो उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उसके बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कहा कि कांग्रेस को 60 प्रतिशत लोगों ने सिंधिया के चेहरे पर वोट दिया था। जबकि कमलनाथ के चेहरे पर 7 प्रतिशत वोट मिला था। लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने वादा खिलाफी की। सिंधिया ने कहा तो उन्होंने उनकी नहीं सुनी।
अटेर के पूर्व विधायक कटारे पर भी साधा निशाना, कहा- राजनीति में भी मर्यादा होती है
कैबिनेट मंत्री डॉ भदौरिया ने अपने भाषण के अंत में कांग्रेस से अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते हैं वह वैसा बोलता है। राजनीति में भी मर्यादा होती है। लेकिन मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। जब कभी सामने आएंगे तो जनता जवाब देगी। दरअसल कुछ महीनों पहले पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने अरविंद भदौरिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
0