- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Police News: Madhya Pradesh Police Constable Hunder Strike In Bhopal, Video Goes Viral
भोपाल13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरक्षक इस तरह पुलिस मुख्यालय के सामने अनशन पर बैठ गया है।
- संज्ञान लिए जाने तक अनशन जारी रहेगा, अन्न और जल ग्रहण नहीं करूंगा
- कहा- मैं न तो धरना दे रहा हूं और न ही प्रदर्शन, सिर्फ अध्यात्म के रास्ते पर
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद स्थित पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के सामने एक आरक्षक वर्दी में ध्यान लगाकर धरने पर बैठ गया। अपने तरह की गांधीगिरी में आरक्षक सड़क किनारे फुटपाथ पर एक हाथ में माला लेकर जप करते हुए ध्यान लगाए है। इससे पहले आरक्षक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

आरक्षक मधुसूदन ने अपना एक वीडियो भी बनाकर वायरल किया है।
वीडियो में आरक्षक कहता है- नमस्कार दोस्तो। मैं आरक्षक मधुसूदन राठौर। मप्र के पुलिसकर्मियों की समस्याएं बहुत हैं। आखिर कब तक पुलिसवाले परेशान होंगे। कब तक होगा ऐसा। जिन्हें संज्ञान लेना चाहिए, वह लेते नहीं हैं। उन्हें संज्ञान लेना चाहिए। हम पुलिसकर्मी ना तो धरना दे सकते हैं और ना ही प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी समस्या बताते हैं तो बर्खास्त तक कर दिया जाता है। आखिर ऐसा कब तक चलेगा। हमारा संज्ञान तो लेना ही पड़ेगा। मैं मधुसूदन आज पीएचक्यू के सामने अध्यात्म के रास्ते पर चलकर अपनी बात रख रहा हूं। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन जब तक जिम्मेदार इसका संज्ञान नहीं लेते हैं, मैं अन्न और जल ग्रहण नहीं करूंगा। शायद जिन्हें संज्ञान लेना चाहिए। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। संज्ञान में उनके आए कि पुलिसकर्मी परेशान हैं। वाकई में हम बहुत परेशान हैं। जय श्री महाकाल। जय श्री महाकाल।
0