Ducati Panigale v2 की बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपए में करेंगे बुक | auto – News in Hindi

Ducati Panigale v2 की बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपए में करेंगे बुक | auto – News in Hindi


डुकाती पैनिगेल वी2 की भारत में बुकिंग शुरू

इतालवी कंपनी डुकाती (Ducati) ने सोमवार को अपनी नई पैनिगेल वी2 (Panigale V2) की भारत में बुकिंग शुरू कर दी. ग्राहक 1 लाख रुपये का शुरुआती भुगतान कर इसकी बुकिंग करा सकते हैं.

नई दिल्ली. लक्जरी मोटरसाइकिल बनाने वाली इतालवी कंपनी डुकाती (Ducati) ने सोमवार को अपनी नई पैनिगेल वी2 (Panigale V2) की भारत में बुकिंग शुरू कर दी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि पैनिगेल वी2 बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है. ग्राहक दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में 1 लाख रुपये का शुरुआती भुगतान कर इसकी बुकिंग करा सकते हैं.

कंपनी ने कहा कि इस मोटरसाइकिल को बहुत जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. विस्तृत जानकारी तभी दी जाएगी. कंपनी के भारतीय कारोबार के प्रबंध निदेशक विपुल चंद्र ने कहा कि नयी पैनिगेल वी2 एक कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल है. आगामी सुपरस्पोर्ट की पेशकश कंपनी के पोर्टफोलियो से 959 पैनिगेल की जगह लेगी जिसकी कीमत 15.30 लाख रुपए है. हम उम्मीद करते हैं कि Panigale V2 की कीमत 951 से 1 से 1.2 लाख रुपए अधिक होगी.

यह भी पढ़ें- Maruti की नई S-Cross पेट्रोल 5 अगस्त को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

इंजनहाल ही में डुकाती ने Rosso livery को लॉन्च किया था, जिसे भारत में मिलने की उम्मीद है. Panigale V2 में समान 955cc, 90 डिग्री V-twin इंजन दिया गया है जो 155 PS पावर और 104Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. डुकाटी का दावा है कि V2 5,500rpm पर 60 प्रतिशत से अधिक की टॉर्क ऑफर करता है.

Ducati India के मैनेजिंग डायरेक्टर Bipul Chandra ने कहा, Panigale V2 भारत में EICMA से सबसे ज्यादा प्रतीक्षा की जाने वाली बाइक है और हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपनी पहली BS6 मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लेकर आएं. नई Panigale V2 अभी तक कॉम्पैक्ट बाइक है जो कि बिना किसी रुकावट के पावर देती है. बाइक की लॉन्च की अधिक जानकारी पर विचार करते हुए लग रहा है कि Panigale V2 मार्केट में अच्छा प्रदर्शन करेगी और डुकाटी बाइक लवर्स को अलग अनुभव प्रदान करेगी.





Source link