- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus Latest News: Congress Leader Premchand Guddu Test Positive For COVID, Admitted To Bombay Hospital
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस में शामिल होने के बाद से प्रेमचंद गुड्डू को सांवेर विस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी माना जा रहा है।
- 2018 के विधानसभा चुनाव के समय गुड्डू और उनके बेटे अजीत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था
- ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी सिलावट के भाजपा में शामिल होने के बाद गुड्डू फिर से कांग्रेस में लौट गए थे
कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू भी कोराेनावायरस की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार रात आई रिपोर्ट में गुड्डू पॉजिटिव पाए गए। उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वे शुगर पेशेंट हैं। उनकी हालत ठीक है। गुड्डू के परिवार और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। गुड्डू सांवेर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सक्रिय थे। क्षेत्र में लगातार घूमकर लोगों से मिल रहे थे। संभवत: इसी दौरान वे संक्रमण की चपेट में आए।
विस चुनाव के पहले थामा था भाजपा का दामन
2018 के विधानसभा चुनाव के समय गुड्डू और उनके बेटे अजीत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। सांवेर से कांग्रेस के विधायक रहे तुलसीराम सिलावट के भाजपा में शामिल हाेन के बाद गुड्डू ने फिर से कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। भाजपा में रहते हुए गुड्डू ने सिंधिया और सिलावट पर लगातार जुबानी हमला किया था, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें नोटिस थमाया था। इसके जवाब में गुड्डू ने कहा था कि वे तो पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।
गुड्डू का राजनीतिक सफर
- सांवेर विस से 1998 में भाजपा के कद्दवर नेता प्रकाश सोनकर को हराया।
- आलोट विस से 2003 में भाजपा के मनोहर ऊंटवाल को हराया।
- आलोट विस से 2008 में भाजपा के मनोहर ऊंटवाल से गुड्डू को हराया था।
- उज्जैन लोस से 2009 में गुड्डू ने भाजपा के डॉ. सत्यनारायण जटिया को हराया था।
- उज्जैन लोस से 2014 में गुड्डू भाजपा के प्रो. चिंतामणि मालवीय से हार गए थे।
0