Injured Leopard Stop Seeing After Clashed In Indore Nayapura forest, Team Will Take To Bhopal for MRI | घायल तेंदुए को दोनों आंखों से दिखना हुआ बंद, एमआरआई के लिए भोपाल ले जाने की तैयारी

Injured Leopard Stop Seeing After Clashed In Indore Nayapura forest, Team Will Take To Bhopal for MRI | घायल तेंदुए को दोनों आंखों से दिखना हुआ बंद, एमआरआई के लिए भोपाल ले जाने की तैयारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Injured Leopard Stop Seeing After Clashed In Indore Nayapura Forest, Team Will Take To Bhopal For MRI

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के पास कंपैल गांव के जंगल में दो तेंदुओं में भीषण लड़ाई हो गई थी। जिसमें एक तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था। 9 जुलाई 2020 को वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर प्राणी संग्राहलय पहु्ंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • पिछले दिनों नयापुरा के जंगल में वर्चस्व की लड़ाई में घायल हो गया था तेंदुआ
  • इंदौर के प्राणी संग्रहालय में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है

पिछले दिनों कंपैल के नयापुरा जंगल में दो तेंदुओं की आपस में भिड़ंत हो गई थी। वर्चस्व की इस लड़ाई में एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए इंदौर के प्राणी संग्राहलय में पहुंचाया था। यहां घायल तेंदुए का उपचार किया जा रहा है लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। अब उसे दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया है। तेंदुए को एमआरआई के लिए भोपाल के राजकीय पशु चिकित्सालय में ले जाया जाएगा।

प्राणी संग्रहालय के अधिकारियों और तेंदुए का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि तेंदुए का एक ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी वापस आने लगी थी और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा था। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से उसे दोनों आंखों से नहीं दिख रहा है। महू के वेटनरी कॉलेज के डॉक्टरों ने भी प्राणी संग्राहलय आकर तेंदुए की जांच की लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद राजकीय पशु चिकित्सालय भोपाल से संपर्क कर एमआरआई के संबंध में जानकरी ली गई। वहां के डॉक्टरों का कहना है कि लड़ाई के दौरान तेंदुए के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसका असर उसकी आंखों पर पड़ा है। तेंदुए की एमआरआई और एक्स-रे के बाद स्थिति बहुत स्पष्ट हो जाएगी। घायल तेंदुए को इसी सप्ताह भोपाल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

गंभीर रोग से पीड़ित वन्य प्रणियों का उपचार भोपाल के राजकीय पशु चिकित्सालय में किया जाता है। वहां वन्य प्राणियों की एमआरआई से लेकर एक्स-रे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। जटिल ऑपरेशन के लिए पशु चिकित्सकों की टीम भी मौजूद है। 

0



Source link