S-Cross नया पट्रोल इंजन BS6 से लैस होगा
नई S-Cross पेट्रोल को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में पेश शोकेस किया गया था और इसके अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद थी.
Maruti Suzuki S-Cross पेट्रोल में Vitara Brezz वाला K15B पेट्रोल इंजन होगा. यह 104hp पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा जो लोअर rpms पर टॉर्क को बेहतर कर माइलेज को बूस्ट करता है. S-Cross पेट्रोल में ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल या 4 स्पीड ऑटोमेटिक रहेगा.
नए इंजन के अलावा मारुति एस-क्रॉस की डिजाइन में कोई और बदलाव नहीं किया गयाहै. पहले की तरह एसक्रॉस एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, 16-इंच अलॉय वील्ज और क्रूज कंट्रोल के साथ आएगी. पेट्रोल मॉडल में सिर्फ ऑटोमैटिक वर्जन में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. अपडेटेड एस-क्रॉस की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है. बाजार में इसकी टक्कर रेनॉ डस्टर से होगी.