- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- MP By Election 2020; Congress Launches Door to door Mahadev Campaign In Sanwer Vidhan Sabha Seat
इंदौरी8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इस अभियान के लिए अभी तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
- भाजपा ने किया था घर-घर तुलसी अभियान, अब कांग्रेस ने शुरू किया शिवलिंग की स्थापना अभियान
सांवेर विधानसभा में कांग्रेस ने सोमवार से हर-हर महादेव, घर-घर महादेव अभियान शुरू किया। इसमें पहले दिन 15 हजार परिवारों को शिवलिंग का वितरण किया। घर-घर में पूजन किया गया। विधानसभा में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभी तक 65 हजार से ज्यादा लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
दरअसल, भाजपा ने पिछले दिनों घर-घर तुलसी अभियान चलाया था। इसके बाद कांग्रेस ने अब घर-घर महादेव अभियान शुरू किया है। इसके लिए पूरे क्षेत्र को 7 सेक्टर में बांटा गया है। जिन नागरिकों के द्वारा अपने घर में शिवलिंग की स्थापना करने के लिए पंजीयन कराया गया था ऐसे हर नागरिक के घर पर शिवलिंग पहुंचाने का अभियान आज से शुरू हुआ है। यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया हर-हर महादेव अभियान के आयोजक पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू हैं, लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण वे अभियान में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान की व्यवस्था संभाली। पहले दिन ग्राम पालिया, माता बरोड़ी, चंद्रावतीगंज, कछालिया ,धतुरिया, कुराना शिप्रा, मांगलिया, कनाडिया, खुड़ैल, कंपेल और सिवनी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर शिवलिंग का वितरण किया गया।
0