Neighbor Beat Man Over Husband-Wife Dispute in Indore | दंपती के विवाद पड़ोसी की एंट्री, तेज आवाज सुन भाई के साथ मिलकर पति की डंडे से की पिटाई

Neighbor Beat Man Over Husband-Wife Dispute in Indore | दंपती के विवाद पड़ोसी की एंट्री, तेज आवाज सुन भाई के साथ मिलकर पति की डंडे से की पिटाई


इंदौर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला बोली- पड़ोसी आया और बोला कि तुम हमेशा चिल्ला पुकार करते हो, इसके बाद पीटना शुरू कर दिया।

  • तिलक नगर थाना क्षेत्र के संवीद नगर का मामला, महिला की रिपोर्ट पड़ोसी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज

पति-पत्नी का विवाद चल रहा था, तेज आवाज सुन पड़ोसी आया और बोला कि चिल्लाओ मत। इस पर उसका दंपती से विवाद हो गया। गुस्साए पड़ोसी ने भाई के साथ मिलकर पति को पीट दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। 

तिलक नगर पुलिस ने संवीद नगर में रहने वाली दुर्गा पति यशंवत पंचोले की शिकायत पर पड़ोसी महेंद्र और उसके भाई नरेंद्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। दुर्गा ने बताया कि उसके और पति के बीच पारिवारिक परेशानी को लेकर विवाद हो रहा था। तभी घर के सामने रहने वाला महेन्द्र आया और घर के सामने खड़े होकर गालियां देने लगा। बोला कि तुम हमेशा चिल्ला पुकार करते हो। इस पर दुर्गा औऱ उसका पति यशवंत बाहर आए। बाहर देखा तो महेंद्र के हाथ में डंडा था। उसने आते ही पति यंशवत के सिर पर डंडा मार दिया। डंडा लगने से पति के सिर से खून निकलने लगा। तभी महेन्द्र का छोटा भाई नरेन्द्र आया। वह दुर्गा को मारने लगा। फिर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया है।

0



Source link