- Hindi News
- Local
- Mp
- Rain In Bhopal Latest News Updates; Temperature High In Bhopal To 32.3 Degrees Celsius
भोपाल5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर तेज बारिश के कारण अंधेरा जैसा छा गया। इसके कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हुई। फोटा- शान बहादुर
- दो दिन बाद भोपाल में पानी गिरा, दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
- रात का पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा, सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा, दिन रात में अंतर 6.9 का रहा
दो दिन की उमस के बाद आज राजधानी भोपाल में जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ राहत मिल गई। करीब दो घंटे तक तेज बारिश के कारण शहर में 27.4 मिमी पानी गिर गया। हालांकि बैरागढ़ में सिर्फ 12.1 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, तो रात का पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन और रात के तापान में 6.9 डिग्री का अंतर रहा।

भोपाल में दोपहर बाद अचानक हुई तेज बारिश के कारण वाहन चालकों को पानी से बचने तक का मौका नहीं मिला। फोटो भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 की है।
13 जुलाई को हई थी 33.3 मिमी बारिश
बीते 8 दिन की बात की जाए तो 13 जुलाई को 33.3 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद 16 जुलाई को 18.1 मिमी, 17 को 2.1 मिमी और 18 को 1.6 मिमी पानी गिरा था। इसके बाद आज बारिश हुई है। कुछ दिनों से गर्मी होने के कारण लोगों को दोबारा कूलर तक चलाने पड़ रहे थे।

शहर में कई जगह पानी भरने तक की शिकायतें आईं। रोड पर भी पानी भर गए थे। यह फोटो टीटी नगर के टीन शेड रोड की है।
भोपाल में सिर्फ गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना थी
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसमें भोपाल जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई थी। बीते दिनों को देखते हुए राजधानी में हालांकि तेज बारिश की किसी को उम्मीद नहीं थी।
0