30,594 teachers’ recruitment stuck due to verification process being interrupted | सत्यापन प्रक्रिया बीच में ही रोकने से 30,594 शिक्षकों की भर्ती अटकी, चयनित उम्मीदवार नौकरी के लिए काट रहे विभागों के चक्कर

30,594 teachers’ recruitment stuck due to verification process being interrupted | सत्यापन प्रक्रिया बीच में ही रोकने से 30,594 शिक्षकों की भर्ती अटकी, चयनित उम्मीदवार नौकरी के लिए काट रहे विभागों के चक्कर


भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • आरोप- हर बार बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच रहे अफसर

गिरीश उपाध्याय, परीक्षा दी, चयनित हुए अब नौकरी के लिए युवाओं को संघर्ष करना पड़ रहा है। युवा वर्ग विज्ञापन से लेकर रिजल्ट निकलवाने की लड़ाई के बाद अब नियुक्ति के लिए भटकने को मजबूर है। इन दिनों सबसे अधिक परेशान शिक्षक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार हैं। पटवारी भर्ती की वेटिंग क्लियर नहीं हो रही है। पुलिस भर्ती 3 साल से नहीं निकली। आयुष मेडिकल ऑफिसर व डेंटल ऑफिसर की भर्ती अटकी है। युवाओं का आरोप है हर बार बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं अफसर। अब कोरोना का बहाना बनाने लगे हैं और जनप्रतिनिधि अब उपचुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

जानिए… प्रदेश के दो विभागों ने कितनेे शिक्षकों की भर्ती के लिए निकाली थी वेकेंसी

स्कूल शिक्षा विभाग 

  • 15000 उच्च माध्यमिक शिक्षक (पहले चरण में भरे जाने हैं)
  • 2000 उच्च माध्यमिक शिक्षक (दूसरे चरण में भरे जाने हैं।) 
  • 5670 माध्यमिक शिक्षक (प्रोविजनल सिलेक्शन व वेटिंग लिस्ट जारी हो चुकी है। सत्यापन प्रक्रिया शुरू होनी है।)

आदिम जाति कल्याण विभाग 

  • 2220 उच्च माध्यमिक शिक्षक (प्रोविजनल सिलेक्शन व वेटिंग लिस्ट जारी हो चुकी है। सत्यापन प्रक्रिया शुरू होनी है।)
  • 5704 माध्यमिक शिक्षक (पीईबी का रिजल्ट आने के बाद अभी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई।  

पटवारी भर्ती….10 बार हो चुकी काउंसलिंग, लेकिन पद नहीं भरे
2017 में पटवारी के 9,235 पदों पर भर्ती निकली। पीईबी ने 26 मार्च 2018 को रिजल्ट घोषित किया। राजस्व विभाग ने 26 जून 2018 को ऑनलाइन काउंसलिंग की। ऑफलाइन माध्यम से 29 जुलाई 2019 को काउंसलिग हुई। इसके बाद 8 ऑफलाइन काउंसलिंग और हुईं, फिर भी पद नहीं भरे।  

76 डिस्ट्रिक्ट फेसिलिटेटर की दो साल में नहीं हो सकी भर्ती
मप्र कौशल विकास विभाग ने मार्च 2018 में 1 ब्रांडिंग मैनेजर व 76 डिस्ट्रिक्ट फेसिलिटेटर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला। अक्टूबर 2018 में साक्षात्कार हुए और फरवरी 2019 में सिलेक्शन लिस्ट (रिजल्ट) जारी हुई। मार्च 2019 में सत्यापन हुआ, लेकिन भर्ती नहीं हुई।

7 महीने से अटकी 710 आयुष मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
एनएचएम ने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त 2019 को आयुष मेडिकल ऑफिसर के 710 पदाें पर भर्ती निकाली। 19 नवंबर को परीक्षा हुई। 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2020 तक रिजल्ट जारी किया। 7 महीने से नियुक्ति अटकी है। दंत चिकित्सा अधिकारी के 40 पदों पर भर्ती अटकी है।

0



Source link