नीमच15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- श्री वाल्मीकि युवा शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन
गुना जिले में दलित किसान परिवार के साथ मारपीट की घटना को लेकर श्री वाल्मीकि समाज के युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री वाल्मीकि युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नायब तहसीलदार पिंकी साठे को ज्ञापन देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
सोमवार दोपहर में श्री वाल्मीकि युवा संगठन जिला नीमच के पदाधिकारी-सदस्य व समाजजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां गुना की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए शशी कुमार कल्याणी ने बताया कि 17 जुलाई को गुना जिले के ग्राम युवागढ़ निवासी वाल्मिकी समाज के किसान धर्मेंद्र वाल्मिकी के साथ अनाज चोरी की आंशका में दंबगों द्वारा मारपीट की गई। परिवार की महिला को प्रताड़ित किया गया। मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित दलित किसान परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया जाए। ज्ञापन देते समय संरक्षण डॉ. नवीन चौहान, अध्यक्ष करण नकवाल, उपाध्यक्ष दीपक चंडालिया, सफाई मजदूर अध्यक्ष रामू राम डागर, अजाक्स उपाध्यक्ष उमेश कल्याणी सहित पदाधिकारी-सदस्य उपस्थित थे।
0