Chief Minister Shivraj Singh Chauhan paid homage to the late Governor Lalji Tandon by reaching Lucknow | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन को लखनऊ पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की

Chief Minister Shivraj Singh Chauhan paid homage to the late Governor Lalji Tandon by reaching Lucknow | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन को लखनऊ पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Paid Homage To The Late Governor Lalji Tandon By Reaching Lucknow

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ पहुंचकर मप्र के राज्यपाल स्वर्गीय लाल जी टंडन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

  • लंबी बीमारी के बाद लालजी टंडन का मंगलवार को सुबह लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर राज्यपाल स्व. श्री लालजी टंडन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज सुबह निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे और मेंदाता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। टंडन को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

हाल में उनकी ज्यादा तबियत खराब हुई थी तो उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह 85 बरस के थे और मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की ताजपोशी के बाद उन्हें यहां का राज्यपाल बनाया गया था। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचकर स्व. टंडन को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जब टंडन जी भर्ती हुए थे, तब भी शिवराज उन्हें देखने लखनऊ गए थे। 

0



Source link