ऑकलैंड: आईसीसी (ICC) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इसी साल होने वाले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया है. अगले साल महिला वर्ल्ड कप भी होना है और इसे लेकर मेजबान न्यूजीलैंड बोर्ड के चेयरपर्सन ग्रैग बार्कले ने कहा है कि इस पर फैसला आने वाले 2 सप्ताहों में किया जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट के चेयरपर्सन बार्कले ने रेडिय एनजेड से कहा, ‘इस पर फैसला अगले दो सप्ताह में लिया जाएगा. यह इसलिए क्योंकि अगर इस टूर्नामेंट को स्थगित करने की जरूरत पड़ी तो हमें इसके बारे में जल्दी से जल्दी पता चलना चाहिए.’
यह भी पढ़ें- MCA पर है मुंबई पुलिस का करोड़ों रुपये का बकाया, RTI के जरिए हुआ खुलासा
उन्होंने कहा, ‘जैसे की अगर इसका आयोजन होना है तो हमें इस पर अंतिम फैसला लेना होगा ताकि हम फरवरी में होने वाले वर्ल्ड स्तर के टूर्नामेंट के लिए अपने सभी संसाधन झोंक सकें. 8 टीमों का वनडे टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में 6 फरवरी से 7 मार्च के बीच खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट ऑकलैंड, हेमिल्टन, टौरांगा, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन में खेला जाएगा.
days to go until the ICC Women’s Cricket World Cup 2021 gets started! pic.twitter.com/X9Rjiixcj6
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 20, 2020
आईसीसी ने कोरोना वायरस के कारण इसी साल आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है. बार्कले ने कहा है कि न्यूजीलैंड पूरी दुनिया में इस वक्त इकलौता ऐसा देश है जो खचाखच भरे स्टेडियमों में मैचों का आयोजन कर सकता है. उन्होंने हालांकि कहा कि अगले ग्रीष्मकाल में होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी करने से पहले कुछ बाधाओं का साफ होना जाना जरूरी है.
उन्होंने कहा, ‘आप कैसे पूरी दुनिया से आने वाली टीमों के यातायात की व्यवस्था करोगे. उन्हें यहां दूसरे देशों से आना होगा तो इसके संबंध में क्या नियम होंगे. इसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा और जाहिर सी बात है कि इसके पीछे काफी लागत आएगी इसलिए फरवरी में होने वाले टूर्नामेंट में बजट काफी ज्यादा हो जाएगा.’ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत ने टूनार्मेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 8 टीमें राउड रोबिन फॉर्मेट में खेलेंगी और टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
(इनपुट-आईएएनएस)