- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Jitu Patwari On Indore MP Shankar Lalwani, Shivraj Singh Chauhan Over Madhya Pradesh By Election 2020
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर सांसद शंकर लालवानी को लेकर विधायक जीतू पटवारी ने बयान दिया।
- सांवेर क्षेत्र में घोड़े पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने के मामले में पूर्व मंत्री ने सांसद को घेरा
- पटवारी ने उपचुनाव में एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस में लड़ाई बताई, कहा अभी राज रहने दो
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने सांसद शंकर लालवानी पर निशाना साधा है। सांवेर क्षेत्र में घोड़े पर सवार होकर प्रचार करने को लेकर कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि वे एक्सिडेंटल सांसद हैं। छोटे गिलास में ज्यादा पानी भरा गया। वे सांसद नहीं पार्षद का दायित्व निभा रहे हैं। एक सांसद को किसी तरह से काम करना चाहिए, उनमें इस बात की बहुत कमी है। कोरोना काल में घोड़े मैं बैठकर वे क्या संदेश देना चाहते हैं। क्या आप घुड़सवार हो। प्रचार करो.. आपका अधिकार है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो आप करोगे नहीं, नाटक तो कर दो, जिससे लोगों में मैसेज जाए।
चुनाव रिजल्ट आते ही शिवराज सरकार जाएगी
प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा – शिवराज सिंह और उनकी भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। प्रत्याशी का नाम 80 फीसदी तय हो चुका है। तारीख घोषित होते ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जिस दिन रिजल्ट आएगा, शिवराज चले जाएंगे, कमलनाथ फिर से आ जाएंगे। पूरे देश ने मान लिया है कि थाली और ताली बजाने का कोई महत्व नहीं निकला। केवल मूर्ख बनाया गया। यदि कर्फ्यू लगाना है तो लगाओ, लेकिन कोराेना रुके इसके लिए काम करो। हम इसमें सरकार के साथ हैं। जो लोग भीड़ में काम कर रहे हैं, वे एक ना एक दिन इसकी चपेट में जरूर आएंगे। प्रेमचंद गुड्डू अभी ठीक हैं। हमें काेरोना से बचते हुए समाज में संदेश देना चाहिए।
भाजपा छोड़कर कई विधायक कांग्रेस में आना चाहते हैं
अशोक नगर के भाजपा जिला अध्यक्ष के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कहा कि कम से कम 500 कार्यकर्ता कांग्रेस में आ रहे हैं। इमसें कई बड़े नाम भी हैं। कई विधायक भी कतार में हैं। सही समय पर निर्णय लेकर इस ओर काम करेंगे। कांग्रेस के सर्वे में एक सीट पर लड़ाई है, बाकी सभी कांग्रेस जीत रही है। उस सीट के बारे में पूछने पर कहा कि अभी इसे राज ही रहने दो। रिजल्ट आएगा तो खुद ही पता चल जाएगा।
0