- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Suicide | Madhya Pradesh Class 12th Students Commits Suicide Student By Hanging In Indore
इंदौर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजेंद्र नगर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। छात्र ने जान क्याें दी इसकी जांच की जा रही है।
- दत्त नगर अंबे माता मंदिर के पास रहने वाले 12वीं के छात्र से फंसी लगाकर जान दी
मां को एक परिचित के यहां छोड़कर घर लौटे 12वीं के छात्र ने फांसी लगा ली। परिजन भी सकते में हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह इकलौता बेटा था। इस साल 12वी में गया था। 17 जुलाई को उसका धूमधाम से जन्मदिन मनाया था।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार दत्त नगर अंबे माता मंदिर के पास रहने वाले 17 साल का छात्र प्रभात पिता अकेश तिवारी ने घर में फांसी लगा ली। घटना वाले दिन वह अपनी मां को एक परिचित के घर छोड़कर घर लौटा। शाम 4 बजे जब मां वापस आई तो ऊपर के कमरे में खिड़की से झांकने पर बेटा फंदे पर टंगा मिला। तब तक उसके पिता भी घर आ गए। उन्होंने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला। परिजन का कहना है कि घर में सभी सुविधाएं थी। फिर भी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ नहीं आ रहा है।
0