Rajgarh Locals Create Ruckus On National National Highway 12 As 7-year-old Girl Missing For 20 Days | नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम किया; भाजपा सांसद के पैरों पर गिरकर माता-पिता ने लगाई गुहार

Rajgarh Locals Create Ruckus On National National Highway 12 As 7-year-old Girl Missing For 20 Days | नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम किया; भाजपा सांसद के पैरों पर गिरकर माता-पिता ने लगाई गुहार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rajgarh Locals Create Ruckus On National National Highway 12 As 7 year old Girl Missing For 20 Days

राजगढ़6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजगढ़ में नेशनल हाइवे पर लापता बच्ची के माता-पिता सड़क पर लेट गए। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।

  • राजगढ़ सांसद राेड़मल नागर के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
  • ग्रामीणों ने कहा- 7 दिन में बच्ची नहीं मिली तो हम फिर से जाम लगाएंगे

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में 20 दिन से लापता 7 साल की बच्ची का जब पुलिस सुराग नही लगा पाई तो आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे 12 पर चक्का जाम कर दिया। इस जाम में फंसे राजगढ़ सांसद रोडमल नागर मौके पर पहुंचे तो बच्ची के माता-पिता ने भाजपा सांसद के पैरों में गिर कर अपनी बच्ची की वापसी की गुहार लगाई। 

सांसद रोडमल नागर ने लोगों को 7 दिन में बच्ची का पता लगाने का पुलिस की ओर से आश्वासन देकर जाम खोलने की मांग की, तब जाकर जाम खुला। ग्रामीणों ने पुलिस को सांसद के सामने ही 8 दिन का समय दिया है। अगर इस दौरान पुलिस द्वारा लड़की को ढूंढ कर नहीं लाया जाता है तो ग्रामीणों द्वारा 8 दिन बाद फिर से नेशनल हाइवे जाम करेंगे और उस बाद बड़ा प्रदर्शन होगा।

20 दिन से लापता है बच्ची 

नरसिंहगढ़ तहसील के गांव अंबेडकर नगर से 20 दिन पहले 7 साल की बच्ची चांदनी लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि लापता बच्ची के माता-पिता खेत पर गए थे और चांदनी को पड़ोस घर में खेलता छोड़ आए थे, तभी से वो लापता है। जब परिजन खेत से रात को लौटे तो बच्ची नहीं मिली, उसके गुमशुदा होने की सूचना बच्ची के परिजनों ने नरसिंहगढ़ थाने में की थी।

20 दिन से पुलिस बच्ची का पता नहीं लगा सकी 
परिजन का कहना है कि पुलिस 20 दिन से बच्ची को नहीं ढूंढ सकी तो हम क्या करें। हमारे सामने यही रास्ता बचता है। इसलिए हमने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसी जाम में जब राजगढ़ सांसद रोड़मल नागर भी फस गए। जब सांसद ग्रामीणों के पास पहुंचे तो लापता बच्ची के माता-पिता ने भाजपा सांसद रोड़मल नागर के पैर पकड़ कर अपनी बच्ची की वापसी की गुहार लगाई, लापता बच्ची के परिजन ने गांव के ही कैलाश जोशी नाम के व्यक्ति पर बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। 

0



Source link