- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Coronavirus Cases Containment Zone Area Today Updates | 190 People Found Infected As Corona Cases Increased To 4924 In Madhya Pradesh Bhopal City
भोपाल29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के करौंद बाजार की ये तस्वीर डराने वाली है। यहां पर बुधवार की शाम को लॉकडाउन की खबर सुनते ही लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बाजार की तरफ भागे। इसके साथ ही भोपाल के अन्य बाजारों में भी देर शाम तक लोग खरीदी करते रहे।
- राजधानी में लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्रालय आज जारी कर सकता है विस्तृत गाइडलाइन
- बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 196 कोरोना संक्रमित मिले थे, हफ्ते भर से 100 से ज्यादा केस
कोरोना संक्रमण के बीच गुरुवार को राजधानी भोपाल में 190 संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4924 हो गई है। अब भोपाल के हर कोने में संक्रमण फैल चुका है और यहां पर आंकड़ा बहुत तेजी से पांच हजार के करीब पहुंच गया है। जबकि संक्रमण से अब तक राजधानी में 148 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल में 12 जुलाई को पहली बार 106 कोरोना मरीज मिले थे, इसके बाद दो दिन 100 से कम संक्रमित आए थे। 15 जुलाई से लगातार 100 से ज्यादा की संख्या में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार में तेजी का आलम ये है कि आखिरी 7 दिन में 1000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए।
इससे पहले बुधवार को सबसे ज्यादा 196 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गृह विभाग ने राजधानी में 10 दिन का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। ये 24 जुलाई रात 8 बजे से 3 अगस्त को 12 बजे रात तक रहेगा। इसे लेकर सरकार आज शाम तक गृह विभाग विस्तृत गाइडलाइन जारी करने वाली है। इसमें राखी और बकरीद त्योहारों के लिए भी व्यवस्था बताई जाएगी। दरअसल, राखी और बकरा खरीदने के लिए बाजार का खुलना जरूरी है।
पुराने आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया
इधर, भोपाल में जिन इलाकों में 24 जुलाई और 29 जुलाई तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया था, वहां पर पुराने सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। इस वजह से पुराने शहर से लेकर नए शहर तक बाजारों में बंपर भीड़ है। लोग 10 दिन के लिए पूरी व्यवस्था कर लेना चाहते हैं। 10 दिन के लॉकडाउन लगाने के निर्देश बुधवार को शाम दिए गए थे, उसके बाद से ही बाजारों में अच्छी भीड़ देखी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया पॉजिटिव
इधर, कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राजधानी के चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बुधवार शाम तक संक्रमितों की संख्या 24842 थी। भोपाल में
केस मिलने के बाद अब यह गुरुवार सुबह तक 25032 हो गई है। अभी इसमें दूसरे जिलों के मरीजों की संख्या नहीं है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर करीब साढ़े 7 हजार
पहुंच गई है।
लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर सब बंद रहेगा
इधर, सरकार ने राजधानी भोपाल में बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिलने के बाद 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन 24 जुलाई को रात 8 बजे से
लागू हो जाएगा। इस दौरान दवा, दूध और सब्जी ठेले वालों के साथ सरकारी राशन की दुकानें खुली रहेंगी। शेष सब कुछ बंद होगा। लोग भी अपने घरों से सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही
निकल सकेंगे। शहर से बाहर जाने और अंदर आने के लिए अब ई-पास बनवाना होगा।
किन-किन लोगों को लॉकडाउन में छूट रहेगी
डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी (आईकार्ड दिखाना होगा), दूधवाले, सब्जी वाले ठेला, अखबार बांटने वाले, पत्रकार और सरकारी कर्मचारियों को छूट रहेगी। अब विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है, जिसमें रक्षाबंधन और बकरीद त्योहारों को लेकर भी कोई निर्णय लिया जाएगा।
0