Bhopal Lockdown News | Lockdown Declared In Bhopal By Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh Govt: Crowd Gather In Grocery Shop And Gas Cylinders | लॉकडाउन की खबर मिलते ही लोग किराना और गैस सिलेंडर के लिए दौड़े, बाजारों में भीड़, किराना दुकानें खुलने पर जल्द निर्णय, लो-फ्लोर बसें बंद रहेंगी

Bhopal Lockdown News | Lockdown Declared In Bhopal By Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh Govt: Crowd Gather In Grocery Shop And Gas Cylinders | लॉकडाउन की खबर मिलते ही लोग किराना और गैस सिलेंडर के लिए दौड़े, बाजारों में भीड़, किराना दुकानें खुलने पर जल्द निर्णय, लो-फ्लोर बसें बंद रहेंगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Lockdown News | Lockdown Declared In Bhopal By Shivraj Singh Chouhan Madhya Pradesh Govt: Crowd Gather In Grocery Shop And Gas Cylinders

भोपाल10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार शाम 10 दिन के लॉकडाउन की खबर फैलते ही करोंद्र क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। इससे ट्रैफिक जाम हो गया।

  • दो दिन से भोपाल में 200 के आसपास या उससे ज्यादा कोरोना संक्रमित आ रहे
  • कई जगह ट्रैफिक जाम हुआ, हड़बड़ी ऐसी रही कि लोग सोशल डिस्टेसिंग तक भूले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 1 सप्ताह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। हालांकि इसके लिए राजधानी वासियों को 2 दिन का समय दिया गया है। ऐसे में इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार शाम और फिर गुरुवार की सुबह से ही बाजार और किराना दुकानों में भीड़ लग गई। लोग घरों में राशन और जरूरत का सामान खरीदने के लिए सड़क पर आ गए। हालात यह रहे कि कई जगह ट्रैफिक जाम तक हो गए। सामान लेने की हड़बड़ी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तक भूल गए। मुख्य रूप से किराना दुकानों और गैस सिलेंडर लेने की अफरा-तफरी ज्यादा नजर आई। किराना दुकानों के खुलने पर आज निर्णय लिया जाएगा। शाम चार बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

भेल क्षेत्र में लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंचे। यहां बीते एक महीने में पहली बार गैस सिलेंडर की कोई गाड़ी नजर आई। लोगों ने लाइन लगाकर सिलेंडर लिए।

यह सेवाएं चलती रहेंगी
शासन के निर्देश के बाद 24 जुलाई शुक्रवार रात 8 बजे से शहर में संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया जाएगा। यह लॉकडाउन तीन अगस्त तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान दवा, सब्जी, दूध, इंडस्ट्री, सरकारी राशन की दुकान खुली रहेंगी। लोग भी जरूरत पड़ने पर ही घर से निकल सकेंगे। भोपाल के बाहर और भोपाल में आने के लिए ई-पास बनवाना जरूरी होगा। 

भोपाल के जवाहर चौक के पास सब्जी दुकानों पर लोगों की भीड़। फोटो- अनिल दीक्षित

महीने का अंत होने के कारण भी लग गई बाजारों में भीड़
भोपाल में लॉकडउन 24 जुलाई से अमल में लाया जाएगा। महा का अंतिम सप्ताह होने के कारण लोगों के घरों में राशन आदि कम मात्रा में हैं या कई सामान खत्म हो चुके हैं। यही कारण रहा कि लॉकडाउन की सूचना मिलते ही बाजार और दुकानों पर भीड़ जमा होने लगी। लोगों को एक अंदेशा यह भी है कि कहीं ऐसा ना हो कि परिस्थितियों को देखते हुए इसे और फिर बढ़ा दिया जाए। हालांकि कुछ दिन पहले ही शुरू की गईं लो-फ्लोर बसें भी बंद हो जाएंगी।

पुराने शहर के मार्केट में लोग खरीदारी करते हुए।

नगर निगम फिर सब्जी की सप्लाई करेगा
सब्जी की सप्लाई नगर निगम की ओर से की जाएगी। हालांकि पिछले लॉकडाउन में नगर निगम सही तरीके से सब्जी की सप्लाई नहीं कर पाया था। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हुई थी। इस दौरान सांची पार्लर खुले रहेंगे। इसी के साथ किराने की दुकानें खुलेंगी या सामान की ऑनलाइन डिलीवरी होगी। इसका फैसला गुरुवार को लिया जाएगा। 

भोपाल के पुराने शहर के मार्केट में लोगों की भीड़ के कारण रास्तों पर कई बार ट्रैफिक जाम हुआ।

इन पर नहीं कोई प्रभाव

  • शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी रहेगी
  • पेट्रोल पंप और डाक सेवाएं चलती रहेंगी। 
  • जरूरी सेवाओं से जुड़ें लोगों को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।
  • ऑनलाइन बुकिंग पर टैक्सी सुविधा मिल सकेगी।
  • सरकारी ऑफिस में सीनियर अधिकारी व जरूरी होने पर कुछ कर्मचारी भी आ सकेंगे।

0



Source link