City Security Committee members will not be able to wear khaki, they will have to wear jackets | नगर सुरक्षा समिति सदस्य नहीं पहन सकेंगे खाकी, उन्हें पहनना होगा जैकेट

City Security Committee members will not be able to wear khaki, they will have to wear jackets | नगर सुरक्षा समिति सदस्य नहीं पहन सकेंगे खाकी, उन्हें पहनना होगा जैकेट


हरदा20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एसपी ने पुलिस लाइन में दी समझाइश, 135 सदस्यों को बांटी जैकेट

लॉकडाउन के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस की तरह खाकी वर्दी पहन कर नगर सुरक्षा समिति के सदस्य लोगों को भ्रमित करते थे। अब वे वर्दी नहीं पहन सकेंगे। एसपी मनीष अग्रवाल ने बुधवार को इस पर रोक लगा दी है। इसके बजाय ड्यूटी करने वाले नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को ऑरेंज कलर की हाफ जैकेट पहनना होगा। पुलिस लाइन में एसपी ने नगर सुरक्षा समिति के 135 सदस्यों की बैठक लेकर उन्होंने समझाइश दी है कि वह पुलिस की तरह खाकी वर्दी ना पहने यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में दूर से लोगों को पुलिस के जवान के मौजूद होने का भ्रम होता है। कई बार शिकायतें आती हैं जिनमें वर्दी देखकर व्यक्ति पुलिस पर आरोप लगाता है। इससे पुलिस की बदनामी होती है। एसपी ने बताया कि सभी सुरक्षा समिति सदस्यों को जैकेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सदस्यों को कैप और सीटी भी दी है। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले सदस्यों को 3 दिन बाद दो-दो मास्क, साबुन और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। नगर सुरक्षा समिति के सदस्य रात में गश्त में भी सहयोग कर रहे है।

0



Source link