Ganja Smuggling In Indore; Madhya Pradesh Police Seized Hemp Of Rs 16000 | अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, झोले में छिपाकर ले जा रहा था 1 किलो से ज्यादा गांजा

Ganja Smuggling In Indore; Madhya Pradesh Police Seized Hemp Of Rs 16000 | अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, झोले में छिपाकर ले जा रहा था 1 किलो से ज्यादा गांजा


इंदौर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास 16 हजार रुपए से ज्यादा का गांजा मिला है।

  • बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला, वाहन चेकिंग के दौरान नाकाबंदी कर पुलिस ने कपड़ा

बाणगंगा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 16 हजार रुपए की कीमत का गांजा पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ सट्टा, आबकारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अवैध वसूली के 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्त किया है। पुलिस के अनुसार एमआर 4 रोड पर विशेष चेकिंग के दौरान आरोपी मनीष उर्फ मोंटा उर्फ भूपेन्द्र पिता श्रीलाल जायसवाल निवासी पेनजान काॅलोनी मल्हारगंज को राेका था। उसके हाथ में एक झाेला था। तलाशी लेने पर इसमें से 1 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत 16 हजार रुपए है। आराेपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

0



Source link