Indore Coronavius/Lockdown Unlock Update: Congress MLA Sanjay Shukla Against Indore Nagar Nigam Team Action On Thelewala | ठेलेवालों पर कार्रवाई के विरोध में उतरे विधायक शुक्ला, बोले- निगम की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे, नहीं माने तो उनकी भाषा में जवाब देंगे

Indore Coronavius/Lockdown Unlock Update: Congress MLA Sanjay Shukla Against Indore Nagar Nigam Team Action On Thelewala | ठेलेवालों पर कार्रवाई के विरोध में उतरे विधायक शुक्ला, बोले- निगम की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे, नहीं माने तो उनकी भाषा में जवाब देंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Coronavius Lockdown Unlock Update: Congress MLA Sanjay Shukla Against Indore Nagar Nigam Team Action On Thelewala

इंदौर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक शुक्ला ने कहा कि मैं मेरे क्षेत्र में गरीबों पर बिल्कुल अत्याचार नहीं होने दूंगा। इसके लिए फिर भले मुझे आंदोलन करना पड़े।

  • शहर में सब्जी से संक्रमण फैलने की बात सामने आने पर निगम एक जगह खड़े होकर सब्जी-फल बचने वालों पर कर्रवाई कर रहा
  • निगम द्वारा कार्रवाई के दौरान विवाद की कई तस्वीरें समाने आईं, इसके बाद कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इसका विरोध किया

नगर निगम द्वारा ठेलेवालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने विरोध किया है। उनका कहना है कि आए दिन निगमकर्मियों द्वारा गरीब ठेलेवाले, रेहड़ी वालों को परेशान करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लॉकडाउन में सबसे ज्यादा मार इन्हीं बेचारों पर पड़ी है। अब जैसे-तैसे वे गुजारा करने के लिए सड़क पर सामान बेच रहे हैं। उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि निगम की गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वसूली करने वाले अधिकारियों को पहले समझाइश देंगे, अगर फिर भी नहीं माने तो उनको उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। यदि निगम-प्रशासन ने गरीबों पर अत्याचार बंद नहीं किए तो हम आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि इंदौर की जनता ने सरकार के सभी आदेशों का पालन किया, लेकिन पिछले कई दिनों से देखने में आ रहा है कि प्रशासन भारी मनमानी और हठधर्मिता पर उतारू है। अनलाॅक में सबसे अधिक अत्याचार गरीबों पर हो रहे हैं। कोरोना महामारी में लाॅकडाउन में 3 महीने से घर पर बैठे छोटे धंधे वाले, ठेले, रेहड़ी वालों ने ब्याज पर पैसा लेकर जैसे-तैसे अपना धंधा शुरू किया, लेकिन प्रशासन की शह पर नगर निगम के कर्मचारी गरीब धंधे वालों पर भारी अत्याचार कर रहे हैं। सामान जब्ती, चालानी कार्यवाही, जगह-जगह से बेइज्जती करके भगाना, ठेला पलटा देना… ये सब दृश्य देखकर गुस्सा आता है। 

निगम अधिकारियों को इतने अधिकार क्यों दिए गए
शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को सांवेर में नेताओं की भीड़ नजर नहीं आ रही है। सांवेर में चुनाव है तो वहां छूट और इंदौर में लूट.. ये दोहरा मापदंड बिल्कुल नहीं चलेगा। उन्हाेंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वे प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने सवाल किया कि आखिर नगर निगम कर्मचारियों को इतने अधिकार क्यों दिए गए, जबकि लाॅकडाउन के समय नगर निगम के कर्मचारी क्या-क्या गुल खिला रहे थे ये किसी से छिपा नहीं है। यही कर्मचारी अवैध शराब लेकर जाते पकड़ाए थे। प्रशासन हॉस्पिटलों की लूट रोक नहीं पाया, वहां पर लगातार लूट चल रही है। गरीबों की सुनवाई तो नहीं हो रही, लेकिन उन्हें परेशान जरूर किया जा रहा है।

0



Source link