Madhya Pradesh Politics News: Shivraj Singh Chouhan On Rahul Gandhi Over Congress Leader China issue Interview | मुख्यमंत्री शिवराज बोले- राहुल बाबा एक ऐसा प्रोजेक्ट हैं, जिनकी सफल लॉचिंग की अनगिनत कोशिशें हुईं; कांग्रेस बोली- विपक्ष का काम सरकार को सुझाव देना

Madhya Pradesh Politics News: Shivraj Singh Chouhan On Rahul Gandhi Over Congress Leader China issue Interview | मुख्यमंत्री शिवराज बोले- राहुल बाबा एक ऐसा प्रोजेक्ट हैं, जिनकी सफल लॉचिंग की अनगिनत कोशिशें हुईं; कांग्रेस बोली- विपक्ष का काम सरकार को सुझाव देना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Politics News: Shivraj Singh Chouhan On Rahul Gandhi Over Congress Leader China Issue Interview

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के इंटरव्यू पर शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें असफल प्रोजेक्ट बताया तो पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के उपचुनाव रद्द होने को लेकर घेरा।

  • पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का पलटवार, कहा- जनता में भाजपा का ग्राफ गिर रहा, इसलिए चुनाव टाले
  • राहुल गांधी के चीन मुद्दे पर दिए गए इंटरव्यू को लेकर अब मध्य प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक इंटरव्यू पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। चीन के मुद्दे पर बोल रहे राहुल गांधी को शिवराज ने एक असफल प्रोजेक्ट कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल को सफल बनाने की कई कोशिशें हो चुकी हैं। एक बार फिर कोशिश की जा रही है। इसके जबाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा को उपचुनाव रद्द होने पर घेरा है। जीतू का कहना है कि चुनाव टालना सिर्फ कांग्रेस की जीत को रोकने का प्रयास है। लोग भाजपा को पंसद नहीं कर रहे हैं। इसी डर से केंद्र के इशारे पर चुनाव टाले गए हैं।

शिवराज के ट्वीट करने के 13 मिनट बाद जीतू पटवारी ने भाजपा पर यह पलटवार किया है। इधर, कांग्रेस का कहना कि विपक्ष की जिम्मेदारी देश हित में सरकार को सुझाव देना होता है।

राहुल गांधी का ट्वीट-

शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट-

जीतू पटवारी का ट्वीट-

कांग्रेस ने लिखा है-
विपक्ष की जिम्मेदारी होती है देश हित के लिए सरकार को सुझाव देना। राहुल गांधी आज विपक्ष के प्रमुख नेता है, वह केंद्र की भाजपा सरकार को चीनी घुसपैठ से निपटने के लिए सुझाव दे रहे हैं। इन सुझावों को केंद्र की भाजपा को मानना चाहिए। 

0





Source link