This time no new mosquito nets, holes in old, mosquitoes biting villagers at night | इस बार नहीं दी नई मच्छरदानी, पुरानी में हाे गए छेद, रात में ग्रामीणों काे काट रहे मच्छर

This time no new mosquito nets, holes in old, mosquitoes biting villagers at night | इस बार नहीं दी नई मच्छरदानी, पुरानी में हाे गए छेद, रात में ग्रामीणों काे काट रहे मच्छर


बैतूल19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • स्वास्थ्य विभाग ने 99 हजार मच्छरदानी की भेजी है डिमांड, स्वास्थ्य संचालनालय से 2020 का अब तक नहीं आया आवंटन

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल जो मच्छरदानी बांटी थीं। उनमें छेद हो चुके हैं, कई ग्रामीणों के घर में मच्छरदानी फट गई हैं। इनमें घुसे मच्छर रात भर लोगों को सोने नहीं दे रहे हैं। इससे मलेरिया बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। 
लोग मच्छरदानी मिलने की राह देख रहे है। इधर, जिले में मच्छरदानी का अलॉटमेंट अब तक नहीं आया है। 2020 के लिए मलेरिया विभाग ने जनवरी में स्वास्थ्य संचालनालय को 99 हजार मच्छरदानी की डिमांड जिले के लिए भेजी थी, लेकिन अब तक एक भी मच्छरदानी नहीं आई है। कोरोना पर पूरा ध्यान होने के कारण स्वास्थ्य विभाग का मच्छरदानी पर से ध्यान हट गया है। जिला मलेरिया अधिकारी 
जेएस राजपूत ने बताया कि मच्छरदानी संचालनालय से आती हैं। लेकिन इस साल नहीं आई हैं। हमारी ओर से पूरे जिले के 
लिए 99 हजार मच्छरदानी बुलाई गईं थीं। संचालनालय से मच्छरदानी भेजी जाएंगी इसके बाद ही वितरण हाे पाएगा। 
पिछले साल 2 लाख 60 हजार मच्छरदानी बांटी थी : मलेरिया विभाग ने पिछले साल 2 लाख 60 हजार मच्छरदानी पूरे जिले में बांटी थी। इस साल बारिश का सीजन शुरू हो गया मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया, लेकिन मच्छरदानी नहीं बांटी गई है। 

आशंका : बारिश में बढ़ गए मच्छर, मच्छरों के काटने से बढ़ेंगे मलेरिया के मरीज

हर साल कम हो रहे हैं मलेरिया के केस
वर्ष-मलेरिया केस

2014- 4266 2015- 3600 2016- 1946 2017- 1424 2018- 391 2019- 86 2020- 08

बढ़े मच्छर, ग्रामीण परेशान
भास्कर ने ग्रामीण अंचलों में मच्छरदानी और मच्छरों के हालात जाने ताे यहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण परेशान मिले। जामठी गांव में बड़ी संख्या में पुरानी सरकारी मच्छरदानी फटी हुई मिलीं। 

रात भर मच्छरों के काटने से सो नहीं पा रहे परिजन
जामठी निवासी भोंदू धुर्वे के घर में पलंग पर दो मच्छरदानी लगी थीं। दोनों फटी हुईं थी, इनमें बड़े-बड़े सुराख हो चुके थे। भोंदू बताया कि पिछले साल मच्छरदानी मिली थी, लेकिन ये पूरी तरह फट चुकी हैं। परिवार में 4 लोग हैं चारों रात भर सो नहीं पा रहे हैं। 
इधर टुकड़े भी नहीं बचे पुरानी मच्छरदानी के
जामठी निवासी धारा सिंह ने बताया कि 2 साल पहले मच्छरदानी मिली थी। वह पूरी तरह फटने के बाद खराब हो गई। हमारे पास उसके टुकड़े भी नहीं हैं नई मच्छरदानी नहीं मिली है।

जिला मलेरिया अधिकारी ही बता पाएंगे
मच्छरदानी के विषय में जिला मलेरिया अधिकारी आपको कुछ बता पाएंगे उनसे ही जानकारी लीजिए। ज्यादा बेहतर तरीके से जानकारी दे पाएंगे। 
डॉ. प्रदीप धाकड़, सीएमएचओ
स्वास्थ्य संचालनालय से आने पर बांट देंगे
इस साल अब तक मच्छरदानी नहीं आई है। 99 हजार मच्छरदानी की डिमांड जरूर भेजी थी। स्वास्थ्य संचालनालय से मच्छरदानी आती है। जब वहां से मच्छरदानी आएगी तभी बांट पाएंगे। 
जेएस राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी

0



Source link