Bhopal Coronavirus Cases Area Wise Updates | 144 People Found Infected as Corona Cases Increased To 5123 In Madhya Pradesh Bhopal City | राजधानी में मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, आज 144 नए केस मिले, जेपी अस्पताल के दो डॉक्टर और डीआईजी ऑफिस का कर्मचारी भी पॉजिटिव

Bhopal Coronavirus Cases Area Wise Updates | 144 People Found Infected as Corona Cases Increased To 5123 In Madhya Pradesh Bhopal City | राजधानी में मरीजों की संख्या 5 हजार के पार, आज 144 नए केस मिले, जेपी अस्पताल के दो डॉक्टर और डीआईजी ऑफिस का कर्मचारी भी पॉजिटिव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Coronavirus Cases Area Wise Updates | 144 People Found Infected As Corona Cases Increased To 5123 In Madhya Pradesh Bhopal City

भोपाल12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन होने की खबर मिलते ही राजधानी के बाजारों में भीड़ लग गई। त्यौहार होने के कारण लोग न्यू-मार्केट में खरीदारी करने पहुंच गए। फोटा- अनिल दीक्षित

  • आज रात 8 बजे से भोपाल की सीमाएं सील हो जाएंगी, ई-पास के बिना इंट्री नहीं मिलेगी
  • 149 लोगों की मौत हो चुकी, करीब साढ़े तीन हजार मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5123 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना के 144 नए मरीज मिले हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज सुबह प्राप्त जांच रिपोर्ट में दो डॉक्टर, डीआईजी स्टॉप का एक कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस का एक जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप के 9 जवान सहित 144 नए संदिग्धों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इस बीमारी से अब तक 3344 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद वर्तमान में 1630 एक्टिव केस हैं।

भोपाल में अब तक 149 मरीज जान गवां चुके हैं। राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते आज रात आठ बजे से चार अगस्त की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान भोपाल की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिना ई-पास के कोई भी आ जा नहीं सकेगा।

यहां मिले आज कोरोना पॉजिटिव
बागसेवनिया के संजय नगर की 95 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, तो पंचशील में पांच माह की एक बच्ची भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा एसबीआई कॉलोनी ईदगाह हिल्स में 1, एयरपोर्ट रोड लालघाटी में 3, पंचशील में 4, गौतम नगर थाने में 1, शिवाजी नगर में 3, पिपलानी थाने में 1, बैरसिया के तहसील कार्यालय में 4, मैनिट कैंपस में 1 और अरेरा कॉलोनी समेत शहर के अधिकांश इलाकों में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे मामले 
भोपाल में 12 जुलाई को पहली बार 106 कोरोना मरीज मिले थे। दो दिन 100 से कुछ कम संक्रमित मिले, लेकिन 15 जुलाई से लगातार 100 से ज्यादा मरीजों के सामने आने के बाद 10 दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय शासन को लेना पड़ा। बीते एक सप्ताह में ही यह आंकड़ा 1 हजार के पार पहुंच चुका है। अभी तक एक दिन में रिकॉर्ड 215 मरीज मिल चुके हैं।

0



Source link